मिहींपुरवा-बहराइच. महामना मालवीय मिशन (अवध) के तत्वावधान में 19 अगस्त को सर्वोदय महाविद्यालय मिहींपुरवा परिसर ( Sarvoday Mahavidyalaya, Mihinpurwa Bahraich ) में पर्यावरण जल संरक्षण विषयक चौपाल का आयोजन कर महाविद्यालय ( Sarvoday Mahavidyalaya, Mihinpurwa Bahraich ) की छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण विषयक शपथ दिलाया गया तथा परिसर में पंचवटी व फलदार वृक्षों का रोपण कर समूचे मिहींपुरवा परिक्षेत्र ( Sarvoday Mahavidyalaya, Mihinpurwa Bahraich ) में पर्यावरण संरक्षण जन जागरण अभियान चलाए जाने की कार्य योजना भी बनाई गई।

सर्वोदय महाविद्यालय (मिहींपुरवा) परिसर ( Sarvoday Mahavidyalaya, Mihinpurwa Bahraich ) में आयोजित पर्यावरण विषयक परिचर्चा को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी मिहींपुरवा (मोतीपुर) मोनालिसा जौहरी ने कहा कि , पर्यावरण मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण विषय है पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए आवश्यक है कि अधिकाधिक संख्या में वृक्षों का रोपण किया जाए और उनका संरक्षण भी किया जाए ताकि पर्यावरण मानव जीवन के अनुकूल बना रह सके।
मालवीय मिशन वरिष्ठ उपाध्यक्ष (अवध) डॉ० तस्मीन फातिमा जैदी ने कहा कि, पर्यावरण संरक्षण हम सब के लिए महत्वपूर्ण विषय है संगठन के तत्वावधान में समूचे तराई परिक्षेत्र में पंचवटी व फलदार वृक्षों का रोपण कर विद्यार्थियों को अधिकाधिक संख्या में वृक्षों को रोपित व उन्हें संरक्षित करने के लिए प्रोत्साहित भी किया जा रहा है।
मालवीय मिशन अध्यक्ष अवध संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि संगठन के तत्वावधान में विद्यालय महाविद्यालय व खाली पड़े स्थानों पर पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर स्थानीय जन सहयोग से रोपित वृक्षों को संरक्षित करने का प्रभावी प्रयास किया जा रहा है।
आयोजन परिचर्चा का संचालन गृह विज्ञान प्रवक्ता ममता कुमारी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य संजय श्रीवास्तव ने किया। आयोजन परिचर्चा में प्रमुख रूप से शिक्षक लल्लन कुमार निषाद , डॉ० नम्रता श्रीवास्तव , जैनेन्द्र कुमार , ओम प्रकाश कुशवाहा , अमित कुमार , कृष्ण कुमार सोनकर , गंगा राम वर्मा , सुदर्शन कुमार रावत , विजय कुमार समेत शिक्षक , शिक्षिकाएं , अभिभावक व छात्र उपस्थित रहे।
trending video
