लखनऊ , जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज, बहरौली (लखनऊ) में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित जनसमूह द्वारा राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सस्वर गायन किया गया, जिससे संपूर्ण विद्यालय परिसर “भारत माता की जय” के जोशीले नारों से गूंज उठा।
स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे परिसर को रंगीन गुब्बारों और तिरंगे से आकर्षक रूप से सजाया। छात्राओं द्वारा प्रवेश द्वार एवं मुख्य कार्यक्रम स्थल पर बनाई गई मनमोहक रंगोली की, कार्यक्रम में पधारे क्षेत्र के गणमान्य अतिथियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं उत्कृष्ट छात्र-छात्राएँ:
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं:
सेल्फी पॉइंट निर्माण: खुशबू, अंजली, राखी एवं काजल (कक्षा 12 ‘अ’)
आकर्षक रंगोली: माही, पिंकी एवं प्रतिज्ञा (कक्षा 11 ‘सी’)
देशभक्ति भाषण: काजल (कक्षा 12 ‘अ’), नंदिनी (कक्षा 9 ‘अ’) तथा शिवम (कक्षा 12 ‘सी’)
देशभक्ति गीत: गायत्री (12 ‘अ’), शिवानी (9 ‘अ’), अर्चित (6 ‘ब’), सिमर (6 ‘अ’), रिया (6 ‘अ’) एवं साक्षी (7 ‘अ’)
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वरिष्ठ अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति:
इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य श्री अवध बिहारी तथा पूर्व शिक्षक के. आर. वर्मा, जे. पी. वर्मा, यशवंत सिंह, राजाराम यादव एवं विजय बहादुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ, कर्मचारीगण, अतिथि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।
