- जूनियर विंग ग्रुपिंग फायर में स्वर्ण पदक कैडेट जिज्ञासा शर्मा, स्नैप शूटिंग में कैडेट हिमानी को स्वर्ण पदक, सीनियर विंग स्नैप शूटिंग में आयुष्मिता पटेल को रजत पदक तथा जजिंग डिस्टेंस व फील्ड सिग्नल में कैडेट अनन्या तिवारी को रजत पदक प्राप्त हुआ
लखनऊ . एनसीसी ग्रुप लखनऊ की थल सैनिक कैम्प गर्ल्स टीम ने बरेली में प्रदेश स्तर पर 26 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक आयोजित दस दिवसीय शिविर के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा शूटिंग प्रतियोगिता की चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की । इस प्रतियोगिता में एनसीसी निदेशालय उत्तर प्रदेश के ग्यारह एनसीसी मुख्यालयों की टीमों ने प्रदेश के कोने-कोने से हिस्सा लिया, लखनऊ ग्रुप की बालिका टीम ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली ।
शूटिंग की तैयारी पिछले दो माह से नियमित 11 जीआरआरसी लखनऊ के शोर्ट फायरिंग रेंज में कर्नल (डॉ) दिनेश कुमार पाठक, कमान अधिकारी,19 यू पी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के दिशा निर्देशन में बटालियन के सैन्य स्टाफ द्वारा कराई जा रही थी । प्रदेश स्तरीय शिविर के दौरान लखनऊ मुख्यालय की चुनिंदा 27 बालिका कैडेटों की टीम ने विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें बाधा प्रशिक्षण, हेल्थ व हाइजीन, मैप रीडिंग, जजिंग डिस्टेंस व फील्ड सिग्नल्स तथा सर्विस विषयों की लिखित प्रतियोगिताये शामिल थीं । कैडेटों द्वारा व्यक्तिगत मेडल भी जीते गये I जैसे- जूनियर विंग ग्रुपिंग फायर में स्वर्ण पदक कैडेट जिज्ञासा शर्मा, स्नैप शूटिंग में कैडेट हिमानी को स्वर्ण पदक, सीनियर विंग स्नैप शूटिंग में आयुष्मिता पटेल को रजत पदक तथा जजिंग डिस्टेंस व फील्ड सिग्नल में कैडेट अनन्या तिवारी को रजत पदक प्राप्त हुआ I

अब इनमें से चुनिंदा चयनित कैडेटों को आगे स्तर का कैम्प करेंगे जिसमें पुनः अपना दम-ख़म दिखाएँगे तथा अखिल भारतीय थल सैनिक कैम्प दिल्ली में आयोजित होने वाले विभिन्न प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी पहचान बनायेंगे । आज जब यह टीम लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर पहुँची तो कमान अधिकारी के नेतृत्व में विजेता टीम का गर्म – जोशी से ढोल बजा करके स्वागत किया गया ।
यह भी पढ़ें
