लखनऊ , उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद का प्रांतीय सम्मेलन 22 अगस्त को उन्नाव जनपद में आयोजित किया जा रहा है . उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के संरक्षक डॉक्टर जेपी मिश्र ने बताया कि यह सम्मेलन स्वर्गीय डॉक्टर यज्ञ दत्त शर्मा की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है ,स्वर्गीय शर्मा ने प्रधानाचार्य परिषद के संरक्षक के रूप में कई दशकों तक सेवाएं दी , वे विधान परिषद के लंबे समय तक सदस्य रहे और शिक्षा, शिक्षकों , प्रधानाचार्य से जुड़े मामले को उन्होंने हर स्तर पर उठाकर सम्मान और शिक्षा की गुणवत्ता के लिए काम किया . यह आयोजन उन्हीं की स्मृति में किया जा रहा है और इसमें प्रदेश के सभी 75 जिलों के प्रधानाचार्य सम्मिलित होंगे.
उन्होंने बताया इस खास मौके पर प्रधानाचार्य शिक्षा की गुणवत्ता, प्रधानाचार्य के मान सम्मान , अधिकार, विद्यालयों की स्थिति से जुड़े जालंत मुद्दों पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित करेंगे . उन्होंने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ठ प्रधानाचार्य का सम्मान समारोह भी आयोजित करने की तैयारी है , डाक्टर मिश्र के मुताबिक सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारी की जा रही है निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं और प्रधानाचार्य परिषद के सभी पदाधिकारी सम्मेलन से जुड़े अलग-अलग विषयों के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी कर रहे हैं.

उन्होंने बताया प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में यह सम्मेलन मील का पत्थर साबित होगा . उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत है और राज्य सरकार, केंद्र सरकार की ओर से किया जा रहे प्रयासों पर भी सम्मेलन में विस्तार से चर्चा की जाएगी . उन्होंने बताया क्या सम्मेलन 22 अगस्त को सुबह 11:00 बजे से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पूरन नगर उन्नाव में आयोजित किया जा रहा है .
