- अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए खास व्यवस्था
- -विश्वविद्यालय में 144 राष्ट्रीय व 134 अंतरराष्ट्रीय सीटें, एडमिशन प्रोस्पेक्टस जारी
लखनऊ, 06 मई , डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय (Dr. Shakuntala Misra National Rehabilitation University ) में पीएचडी प्रवेश की कवायद शुरू कर दी गई है। इस बार विदेशी छात्रों के प्रवेश को लेकर विशेष पहल की जा रही है। सभी विभागों में विशेष अंतरराष्ट्रीय सीटों की व्यवस्था की गई है। अलग-अलग विभागों में कुल 278 पीएचडी सीटों पर प्रवेश होना है, जिसमें 144 राष्ट्रीय (पूर्णकालिक व अंशकालिक) और 134 अंतरराष्ट्रीय (सुपरन्यूमेरी आधारित) सीटें शामिल हैं। विवि प्रवक्ता प्रो. यशवंत वीरोदय ने बताया कि पीएचडी प्रवेश संबंधी विवरणिका को विवि की 40वीं विद्या परिषद की बैठक में अनुमोदन प्रदान किया गया। विवरणिका में सीट, शुल्क आदि की पूरी जानकारी उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि पीएचडी की प्रवेश प्रक्रिया आठ मई से शुरू कराई जा सकती है। विश्वविद्यालय अपनी अलग से प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं करेगा। प्रवेश पूरी तरह से यूजीसी नेट की मेरिट और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर किया जाएगा।
प्रवक्ता प्रो. यशवंत वीरोदय ने बताया कि प्रवेश में 70 प्रतिशत वेटेज यूजीसी नेट के अंकों को दिया जाएगा, जबकि 30 प्रतिशत वेटेज साक्षात्कार (इंटरव्यू/वाइवा) के प्रदर्शन के आधार पर निर्धारित होगा।
विश्वविद्यालय (Dr. Shakuntala Misra National Rehabilitation University ) में पी -एच. डी. पाठयक्रम में प्रवेश के लिए अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों को पहले स्टडी इन इंडिया पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। उसके पश्चात् सीधे साक्षात्कार के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
विभागवार पीएचडी सीटों का विवरण
विवि (Dr. Shakuntala Misra National Rehabilitation University ) की प्रवेश निदेशक प्रो. अनामिका चौधरी ने बताया कि ललित कला एवं प्रदर्शन कला विभाग में 04, हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषाओं में 08 अंतरराष्ट्रीय सीटें खाली हैं। अंग्रेज़ी एवं अन्य विदेशी भाषाओं में 14 राष्ट्रीय, 10 अंतरराष्ट्रीय, वाणिज्य में 09 राष्ट्रीय, 06 अंतरराष्ट्रीय, प्रबंधन में 12 राष्ट्रीय, 08 अंतरराष्ट्रीय, भौतिकी में 10 राष्ट्रीय, 06 अंतरराष्ट्रीय, कंप्यूटर विज्ञान में 01 राष्ट्रीय, 02 अंतरराष्ट्रीय, सूक्ष्मजीव विज्ञान में 02 अंतरराष्ट्रीय, गणित एवं सांख्यिकी में 05 राष्ट्रीय, 04 अंतरराष्ट्रीय, सूचना प्रौद्योगिकी में 08 राष्ट्रीय, 06 अंतरराष्ट्रीय, रसायन विज्ञान में 03 राष्ट्रीय, 02 अंतरराष्ट्रीय सीटों पर प्रवेश होना है। राष्ट्रीय सीटों में पार्ट व फुल टाइम पीएचडी दोनों की सीटें शामिल हैं।
इन विभागों में भी सीटें
दृष्टिबाधित (विशेष शिक्षा) कुल: 19
राष्ट्रीय: 11
अंतरराष्ट्रीय: 08
श्रवण बाधित कुल: 22
राष्ट्रीय: 14
अंतरराष्ट्रीय: 08
बौद्धिक दिव्यांगता कुल: 10
राष्ट्रीय: 04
अंतरराष्ट्रीय: 06
समाज कार्य कुल: 16
राष्ट्रीय: 08
अंतरराष्ट्रीय: 08
राजनीति विज्ञान एवं लोक प्रशासन कुल: 25
राष्ट्रीय: 13
अंतरराष्ट्रीय: 12
समाजशास्त्र/सामाजिक विज्ञान कुल: 10
राष्ट्रीय: 04
अंतरराष्ट्रीय: 06
अर्थशास्त्र कुल: 21
राष्ट्रीय: 11
अंतरराष्ट्रीय: 10
इतिहास एवं पुरातत्व कुल: 22
राष्ट्रीय: 10
अंतरराष्ट्रीय: 12
विधि कुल: 13
राष्ट्रीय: 07
अंतरराष्ट्रीय: 06

क्या बोले कुलपति
विश्वविद्यालय (Dr. Shakuntala Misra National Rehabilitation University ) में शोध को वैश्विक स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से पीएचडी सीटों में वृद्धि की गई है। राष्ट्रीय के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त अवसर सुनिश्चित किए गए हैं, जिससे शोध की गुणवत्ता और विविधता दोनों को बढ़ावा मिलेगा।
कुलपति आचार्य संजय सिंह, डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय
यह भी पढ़ें
