बिलासपुर , 29 अप्रेल , सेजेस तिफरा में सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तीन शिक्षकों रविकांत दुबे, रेखा दुबे, रंजीत बनर्जी तथा एक कार्यालय स्टाफ गजानंद द्विवेदी को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य डॉ. विश्वनाथ कश्यप सर ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अभिनंदन पत्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम का मंच संचालन व्याख्याता जय कौशिक द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन संकुल समन्वयक सुनील पांडेय ने किया।

समारोह की शुरुआत तिलक लगाकर, फूल-माला एवं बुके भेंट कर स्वागत के साथ हुई। इस दौरान सभी स्टाफ सदस्यों ने अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए भावनात्मक उद्गार व्यक्त किए। प्राचार्य ने रंजीत बनर्जी का अभिनंदन पत्र वाचन किया, वहीं रविकांत दुबे का अभिनंदन पत्र जय कौशिक द्वारा एवं रेखा दुबे के लिए सविता त्रिवेदी द्वारा प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर रजनीगंधा बेहार, कृष्णा तिवारी, विनोद अहिरवार, प्राचार्य सुमन शुक्ला ने अपनी यादगार पल को सबके बीच साझा किया, रंजना जायसवाल, अरुणा नर्मदा, इंदु शर्मा, बबीता सिंह, सरस्वती उपाध्याय, भाग्यश्री मंगरुलकर, निखिल कौशिक, परविन, नितीलिका शर्मा, ज्योति सूर्या, रेणुका तिवारी, मधुलिका त्रिपाठी, कृष्ण कुमार साहू, अजीम बेग, पलाश मिश्रा, बसंती कैवर्त सहित समस्त स्टाफ ने अपने भावपूर्ण विचार व्यक्त कर सेवानिवृत्त साथियों को शुभकामनाएँ दीं।
अंत में सभी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
