बिलासपुर, 29 अप्रेल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय आव्हान पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर आज दिनांक 29अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट द्वारा 1सितम्बर 2025 के इस निर्णय से शिक्षकों में भारी आक्रोश व रोष व्याप्त है जिनकी शिक्षकीय सेवा 25,30वर्षो के उपरांत शिक्षक पात्रता परीक्षा लिया जाना यह न्याय संगत नही है.
इसके विरोध में आज अपना ज्ञापन बिलासपुर जिला कलेक्टर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा माननीय शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन रायपुर को इस बाबत मेमोरंडम प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री अश्विनी कुमार कुर्रे एवं श्री रंजीत बनर्जी प्रमुख परामर्शदात्री प्रदेश सदस्य श्री वीरेन्द्र यादव प्रदेश सह मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षकसमग्र शिक्षक फेडरेशन के नेतृत्व में आज दिनांक 29अप्रैल को दिया गया है|
इस अवसर पर सुनील कुमार पाण्डेय जिला अध्यक्ष विकास कायरवार जिला कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार साहू जिला उपाध्यक्ष ढोला लाल पटेल जिला संयोजक, विवेक तिवारी विधि सलाहकार संजय यादव संयुक्त सचिव आदि शिक्षक साथी गण उपस्थित थे उक्त आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी वीरेन्द्र यादव ने दी.
