लखनऊ . उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ( शर्मा गुट ) ने शिक्षकों की लंबी समस्याओं के समाधान के लिए 2 मई को प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया है . राजधानी लखनऊ में शिक्षा भवन में धरना दिया जाएगा .
संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष और प्रवक्ता डॉ आर पी मिश्र ने बताया कि प्रदेश व्यापी संघर्ष के तहत उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक कई प्रकार की समस्याओं से घिर हुए हैं. इनमें प्रमोशन , समायोजन, वेतन विसंगतियां से जुड़े अनगिनत मामले हैं . इसलिए प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा और शिक्षकों की समस्याओं को जोरदार तरीके से उठने के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों को मांग पत्र भी सोपे जाएगा.
डॉक्टर मिश्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शिक्षा भवन स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 2 मई को दोपहर 12:00 बजे से अपराह्न 3 :00 बजे तक धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा . इस अवसर पर जिला संगठन के सभी प्रमुख नेता अपने विचार व्यक्त करेंगे और इसमें जिले भर के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक संगठन के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे. धरना प्रदर्शन के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक को शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं को लेकर मांग पत्र सोपा जाएगा. डॉक्टर मिश्र ने बताया कि राजधानी लखनऊ में शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं लेकिन अलग-अलग कारणों से विभाग के अधिकारी समस्याओं का समुचित और समय पर समाधान नहीं कर पा रहे हैं . इसलिए शिक्षकों में काफी आक्रोश है.
यह भी पढ़ें
