रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की घोषणा आज 29 अप्रेल को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में की जाएगी।
इस अवसर पर शिक्षा विभाग के मंत्री जेन्द्र यादव एवं विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जैसे ही मुख्यमंत्री द्वारा परिणाम घोषित किया जाएगा, विद्यार्थी अपना रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से देख सकेंगे। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सोशल मीडिया ‘X’ पर छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 की डेट और टाइम की जानकारी दी है। उनके अनुसार आज 29 अप्रैल को दोपहर 2.30 बजे हायर सेकेंडरी के रिजल्ट का ऐलान किया जाएगा।
CGBSE बोर्ड 12वीं रिजल्ट देखने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा। जहां से छात्र रोल नंबर के जरिए अपना सीजी बोर्ड 12वीं का परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।
