कानपुर , 18 मार्च , माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री एवं वरिष्ठ शिक्षक नेता श्री कृष्ण यादव की मार्ग दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु हो गई उनका अंतिम संस्कार 17 मार्च को उनके पैतृक निवास कानपुर में किया गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में शिक्षक संगठन के पदाधिकारी के अलावा सामाजिक संगठनों के प्रांतीय और स्थानीय नेता उपस्थित रहे.
श्री कृष्ण यादव लंबे समय से शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को लेकर मुखर रहते थे.उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक, सामाजिक और शिक्षक जीवन में न्याय के खिलाफ हमेशा खुद को खड़े पाया .शिक्षकों की छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर बहुत ही संवेदनशीलता से अधिकारियों के पास पहुंचकर न केवल उन समस्याओं को सुलझाते थे बल्कि पीड़ित शिक्षक को भी न्याय दिलाने में हर समय आगे रहते थे .
उनके निधन से न केवल माध्यमिक शिक्षक संघ बल्कि शिक्षा जगत के उन तमाम शिक्षकों , कर्मचारियों और शिक्षाविदों को भी दुख पहुंचा है जिनके लिए भी जीवन भर लड़ाई लड़ते रहे . माध्यमिक शिक्षक संघ के विभिन्न पदाधिकारियों ने उनके असमय निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है .श्रीकृष्ण यादव के दुखी परिजनों ने बताया कि श्रीकृष्ण यादव प्रदेश सचिव, समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश / प्रांतीय मंत्री, माध्यमिक शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश) थे. उनका मार्ग दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया है। उनके मार्गदर्शन, प्रेम, त्याग और संघर्षपूर्ण जीवन ने न केवल परिवार को, बल्कि पूरे समाज, पार्टी और शिक्षक बिरादरी को प्रेरणा दी थी।
परिजनों ने बताया श्री कृष्ण यादव जी के अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर 17 मार्च 2026, मंगलवार को अपराह्न 12:00 बजे निज निवास स्थान, इंदरगढ़ में रखा गया था , जहाँ उन्हें प्रियजन, रिश्तेदार, मित्रगण, सहकर्मी एवं राजनीतिक कार्यकर्ता अंतिम दर्शन कर अंतिम विदाई दी. अंतिम संस्कार पैतृक ग्राम पलिया बांस खेड़ा, पोस्ट ककवन, जिला कानपुर देहात में सायं 4:00 बजे किया गया । शोकाकुल परिवार में नवाब सिंह यादव (भाई), कृष्णचंद्र यादव (नीटू) — पुत्र, कृष्णप्रताप यादव (विक्की) — पुत्र तथा समस्त परिवार को दुःख सहन करने की सामर्थ्य प्रदान करने की प्रार्थना की है .
