लखनऊ, 18 मार्च, मंगलामवेदा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लाल बहादुर शास्त्री प्रबंधन एवं विकास अध्ययन संस्थान, लखनऊ ( Lal Bahadur Shastri Institute of Management and Development Studies, Lucknow ) में “कैंपस से कॉरपोरेट: सॉफ्टवेयर डेवलपर बनने की राह” विषय पर एक प्रेरणादायक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कंपनी के संस्थापक एवं निदेशक इंजीनियर प्रशांत तिवारी तथा आईटी विशेषज्ञ इंजीनियर राज कपूर ने विद्यार्थियों को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए आवश्यक तकनीकी कौशल, उद्योग की अपेक्षाओं, प्रभावी रिज़्यूमे तैयार करने तथा साक्षात्कार की तैयारी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

इस अवसर पर संस्थान के विभागाध्यक्ष डॉ. अंशुल, श्रीमती जयश्री एवं अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यशाला में एमसीए और बीसीए के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।
