लखनऊ 19 मार्च। उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत २०८३ के पावन सुअवसर पर सभी को हार्दिक एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके मंगलमय उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने इस अवसर पर पर शिक्षकों के नाम जारी एक अपील में देश की भावी युवा पीढ़ी को भारत के गौरवशाली इतिहास से विधिवत रूबरू कर उनमे देश प्रेम, भाई चारे एव सा मा जि क समर सता का पाठ पढ़ा कर अखंड व सुसंस्कृत राष्ट्र निर्माण में अपना रचनातमक योगदान करने का आह्वान किया है। शिक्षक नेताओ ने भारतीय नव हिंदू वर्ष के पुनीत अवसर पर सभी के सुख शांति एवं समृद्धि की भी हार्दिक शुभकामना दी है।
शिक्षक नेताओ ने हिंदू नव वर्ष के साथ ही प्रारंभ हो रहे वास न्तिक नवरात्रि के पावन अवसर पर भी सभी लोगो को संगठन की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुख समृद्धि की मंगल कामना की है।
