राज्यपाल ने झारखंड के तीन विश्वविद्यालयों में नए कुलपतियों की नियुक्ति की।
डॉ. ईला कुमार जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त हुईं।
डॉ. राजीव मनोहर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति बने।
डॉ. अभय कुमार सिंह झारखंड राज्य मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त
रांची/ पटना , 10 मार्च | झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति ने झारखंड के तीन विश्वविद्यालयों में नए कुलपतियों की नियुक्ति की है। डॉ. ईला कुमार जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय, डॉ. राजीव मनोहर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय ( Dr. Shyama Prasad Mukherjee University Ranchi) , और डॉ. अभय कुमार सिंह को झारखंड राज्य मुक्त विश्वविद्यालय ( Jharkhand State Open University ) के कुलपति नियुक्त किया है। प्रोफेसर सिंह नालंदा विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति के रूप में कार्य कर चुके हैं और इतिहास जगत के प्रख्यात चेहरे हैं.
राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने राज्य के तीन विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति कर दी है। इसके तहत इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय, दिल्ली की प्राध्यापक डॉ. ईला कुमार जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त हुई हैं।
लखनऊ विश्वविद्यालय के भौतिक विभाग के प्राध्यापक डॉ. राजीव मनोहर रांची के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय ( Dr. Shyama Prasad Mukherjee University Ranchi) के कुलपति के पद पर नियुक्ति की गई है। नालंदा विश्वविद्यालय के प्राध्यापक सह डीन डॉ. अभय कुमार सिंह झारखंड राज्य मुक्त विश्वविद्यालय ( Jharkhand State Open University ) के कुलपति नियुक्त हुए हैं। राज्यपाल सह कुलाधिपति द्वारा इन तीनों विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति की अधिसूचना उनके अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी ने मंगलवार को जारी की है। इनकी नियुक्ति योगदान की तिथि से तीन वर्ष के लिए या राज्यपाल की इच्छा तक के लिए की गई है। साथ ही उन संस्थानों से विजिलेंस क्लीयरेंस ली जाएगी, जहां ये वर्तमान में कार्यरत हैं।
