पिलखुवा / भिलाई , 10 मार्च ,श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम अंतर्राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ( International Women’s Day ) महिला दिवस पर कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंच को सु शोभित किया राष्ट्रीय संस्थापक वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार अशोक गोयल “चक्रवर्ती” जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवयित्री बीना गोयल ने की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उषा सूद जी मुंबई रही । कार्यक्रम का शुभारंभ कवयित्री चंद्रकला शर्मा द्वारा मां शारदे की वंदना के साथ हुआ।
( International Women’s Day : कार्यक्रम में दो वयोवृद्ध कवयित्रियों को महादेवी वर्मा पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया यह सम्मान डॉ सुमन मल्होत्रा मुजफ्फरपुर बिहार, व उषा सूद जी मुंबई को उनके हिंदी साहित्य में विशेष योगदान के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम का सुंदर संचालन शशि कला पाण्डेय, दीपा शर्मा, व आशा शर्मा जी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। डॉ प्रभा जैन देहरादून,पुष्पा पालीवाल पुष्प कांकरोली राजसमंद ,संगीता शुक्ला प्रयागराज,हिम्मत चोरडिया प्रज्ञा डॉ मधु स्वामी गाजियाबाद, रीता गुगलानी फरीदाबाद, डॉक्टर सुप्रीती चावला, डॉ चंद्रकला भागीरथी धामपुर, मंजू दलाल मंजरी नई दिल्ली, रश्मि पाण्डेय जबलपुर, आशा शर्मा,इंदौर चंद्रकला दुबे डिंडोरी मंशा शुक्ला अंबिकापुर, स्वर्ण रेखा मिश्रा हरदोई, मंजू गुप्ता नवी मुंबई, डॉ अंजना सिंह कोरबा छत्तीसगढ़, डॉ गीता पांडे अपराजिता, दीपा शर्मा उजाला फरीदाबाद,चंद्रकला शर्मा प्रधान पाठक छत्तीसगढ़, शशि कला पाण्डेय छत्तीसगढ़, सुमन वर्मा नजीबाबाद, रेखा शंखवार ” स्मृति”,सुनीता छाबड़ा गाजियाबाद, डॉ (कु.) शशि जायसवाल प्रयागराज, डॉ ममता सूद कुरुक्षेत्र, श्वेता कुमारी चौबे, सरिता श्रीवास्तव जोधपुर। कार्यक्रम में लगभग 35 रचनाकारों ने भाग लिया यह कार्यक्रम अनवरत 4 घंटे तक चला रहा।
कार्यक्रम ( International Women’s Day ) के अंत में अध्यक्ष कवयित्री बीना गोयल ने आमंत्रित रचनाकारों का हृदय से धन्यवाद किया।
