देहरादून, 10 मार्च, देहरादून में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ( International Women’s Day 2026 ) पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिए 38 वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया. रविवार को मुख्य सदन देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वरिष्ठ मातृशक्ति का सम्मान नारायण नारी तू नारायणी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शिक्षा, समाज सेवा , उद्यमिता, पर्यावरण संरक्षण , कृषि , संस्कृति, जल संरक्षण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रदेश की 38 वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया.
Latest Uttarakhand News In Hindi : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर सभी को महिला दिवस ( International Women’s Day 2026 ) की शुभकामनाएं दी और कहा कि आज उन महिलाओं का सम्मान हो रहा है जिनके त्याग और संस्कारों ने न केवल परिवार समाज को मजबूत किया है बल्कि राष्ट्र की नींव को मजबूत करते हुए अपना योगदान दिया है मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के स्नेह त्याग और मेहनत के बल पर पीढ़ियां आगे बढ़ती हैं और समाज लगातार प्रगति करता है.

Latest Uttarakhand News In Hindi : इन सम्मानित होने वाली महिलाओं ( International Women’s Day 2026 ) में जनपद देहरादून से श्रीमती पार्वती देवी नेगी, श्रीमती मीना रवि, श्रीमती डॉक्टर ज्योति मारवाह , जनपद नैनीताल से श्रीमती धनुली नेगी, श्रीमती मीनू जोशी, श्रीमती लता हरबोला, रुद्रप्रयाग से श्रीमती भादी देवी , गीता नौटियाल, रामेश्वरी भट्ट , जनपद चंपावत से उर्मिला चंद, जनपद पौड़ी गढ़वाल से कुमारी उर्मिला राणा, श्रीमती कमला नेगी, श्रीमती पार्वती देवी, जनपद अल्मोड़ा से श्रीमती मनोरमा जोशी, हेमलता वर्मा , श्रीमती कामिनी कश्यप , उत्तरकाशी से श्रीमती सरतमा देवी, श्रीमती विशाला भंडारी, श्रीमती शांति ठाकुर, जनपद चमोली से सुशीला सेमवाल, श्रीमती चंद्र कला विष्ट , श्रीमती कलावती देवी, श्रीमती मुन्नी देवी, बागेश्वर से श्रीमती नीमा दफौटी, नारायणी देवी, श्रीमती गंगाराम, टिहरी गढ़वाल से सोबती देवी, श्रीमती लता देवी, प्रभा रतूड़ी, जनपद उधम सिंह नगर से श्रीमती मीना शर्मा, आशा मुंजाल, श्रीमती इंदिरा मिश्रा , हरिद्वार से सैयद खातून, श्रीमती बाला देवी ब्रज किशोरी, श्रीमती क्रांति एवं पिथौरागढ़ से श्रीमती दुर्गा खड़ावत, श्रीमती शकुंतला दयाल, श्रीमती देवकी जोशी को सम्मानित किया गया.
Dehradun News : इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने महिलाओं ( International Women’s Day 2026 ) को वरिष्ठ नागरिकों की बैहतरी के लिए सरकार के स्तर से किए गए प्रयासों की जानकारी दी . कार्यक्रम में उत्तराखंड में सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली महिलाएं समाज के लिए प्रेरणादाई है. उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सक्रिय रहेगा वही जीवंत से भी रहेगा . कार्यक्रम में सचिन चंद्रेश कुमार यादव ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम की मुख्य थीम गिव टू गेव निर्धारित की गई है . इसकी थीम के रूप ऐसे वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है जो 7 वर्ष से अधिक आयु होने के बावजूद भी सक्रिय आत्मनिर्भर और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान कर रही हैं . इस अवसर पर उपाध्यक्ष उत्तराखंड जनजाति जनजाति सलाहकार परिषद गीता रामगढ़, निदेशक बी एल राणा , विक्रम सिंह, एसके त्रिपाठी , मोहित चौधरी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित है.
