
इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा, शिक्षक शंभू दत्त,अमित कुमार, उमेश कुमार, श्रीमती गरिमा देवी आदि तथा समस्त छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
लखनऊ, 26 अक्तूबर , भारत की एकता और अखंडता के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल का अविस्मरणीय योगदान रहा है जिसके लिए उनकी जयंती को एकता में अखंडता दिवस के रूप में मनाया जाता है। जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बहरौली लखनऊ में सभी कक्षाओं के इच्छुक छात्र-छात्राओं से प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए नाम आमंत्रित किए गए जिसके लिए 9 टीम ने पंजीकरण कराया प्रत्येक टीम में पांच पांच प्रतिभागी थे। सभी बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई जो निर्णायकों के लिए प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान चयनित करने के लिए कठिन रहा। इन टीमों में एक टीम बालकों की भी थी.

रंगोली प्रतियोगिता के 45 छात्र-छात्राओं में प्रथम स्थान नंदिनी शिवांगी आरुषि अर्पिता सभी कक्षा 8ए, नैंसी कक्षा 9ए दूसरे स्थान पर गरिमा अनामिका रूम पारुल सभी कक्षा 11सी, तीसरे स्थान पर नेहा निधि अंशिका अनीता खुशबू रिया सभी कक्षा 9 बी की टीम रही। सभी विजेताओं को पुरस्कार देने की घोषणा प्रधानाचार्य द्वारा की गई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा एवं सभी शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं ने रंगोली का अवलोकन किया तथा छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा, शिक्षक शंभू दत्त,अमित कुमार, उमेश कुमार, श्रीमती गरिमा देवी आदि तथा समस्त छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

