मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार, मंत्री उपाध्याय ने फर्रुखाबाद और इटावा में प्रभारी मंत्री के रूप में इस महत्त्वपूर्ण अभियान का नेतृत्व करते हुए पौधरोपण किया।
लखनऊ/फर्रुखाबाद, 20 जुलाई ,campussamachar.com, । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाभियान “एक पेड़ मां के नाम” जन अभियान 2024 के अंतर्गत विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath,) के निर्देशानुसार, मंत्री उपाध्याय ने फर्रुखाबाद और इटावा में प्रभारी मंत्री के रूप में इस महत्त्वपूर्ण अभियान का नेतृत्व करते हुए पौधरोपण किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कार्यक्रम के दौरान, मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा, “वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पेड़ न केवल हमारे वातावरण को शुद्ध रखते हैं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करते हैं। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कम से कम एक पेड़ लगाए और उसकी देखभाल करे।”
कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन, शैक्षिक संस्थानों के छात्र-छात्राएं, और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। “एक पेड़ मां के नाम” जन अभियान 2024 का उद्देश्य अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। मंत्री उपाध्याय ने कहा, “इस प्रकार के अभियानों से न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी, बल्कि समाज में हरित और स्वस्थ जीवनशैली को भी बढ़ावा मिलेगा।
झाँसी में राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने किया पौधरोपण
प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने शनिवार को झाँसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाभियान “एक पेड़ मां के नाम” जन अभियान 2024 के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath,) के निर्देशानुसार, प्रभारी मंत्री के रूप में रजनी तिवारी ने इस कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को बढ़ावा देना है। रजनी तिवारी ने कहा, “यह महाभियान पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है। हम सबको इसमें सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए।” उन्होंने स्थानीय नागरिकों, छात्रों और सामाजिक संगठनों से भी अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
