
बिलासपुर, 05. दिसम्बर, campussamachar.com, बिल्हा विकास खण्ड के संकुल केन्द्र कन्या बिल्हा के शैक्षिक समन्वयक केशव वर्मा के मार्गदर्शन व संरक्षण में जनपद प्राथमिक शाला बिल्हा के शिक्षक कलेश्वर साहू और राजेश यादव शासकीय प्राथमिक शाला बोहरडीह द्वारा बिल्हा क्षेत्र के बच्चों के आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, सैनिक स्कूल, एकलव्य आदर्श विद्यालय हेतु नि:शुल्क कोचिंग कराया गया।
इनके द्वारा साला अवकाश के पाश्चात्य निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है इनके कार्यों से प्रभावित होकर, इनके बच्चे के टेस्ट आदि के लिए सहयोग के रूप योगेंद्र गौरहा प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला हरदीपारा (कोरबी) संकुल बांका द्वारा निः शुल्क कोचिंग को किए #5100 दान किए ।
7 दिसंबर से निः शुल्क कोचिंग “शिक्षा एक सेवा” टीम बिल्हा द्वारा विकास खंड में 5 मॉक टेस्ट का आयोजन भी किए जाने है । टीम से मिली जानकारी के अनुसार मॉक टेस्ट इस प्रकार आयोजित किए जा रहे है –
Motivational story News in hindi : विकास खण्ड बिल्हा के संकुल कन्या बिल्हा में टीम “शिक्षा एक सेवा” द्वारा नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा हेतु नि:शुल्क कोचिंग चलाई जा रही है । “शिक्षा एक सेवा” टीम बिल्हा का कहना है कि इसका लाभ हमारे विकास खंड बिल्हा के नवोदय विद्यालय के तैयारी कर रहे समस्त छात्र-छात्राओं को मिले इसके लिए प्रत्येक संकुल में बच्चों को तैयारी के लिए मॉक टेस्ट आयोजित जाएगा। यह मॉक टेस्ट संकुल स्तर पर 4 मॉक टेस्ट होगा तत्पश्चात प्रत्येक संकुल से टॉप 5 विद्यार्थी को फाइनल मॉक टेस्ट 4 जनवरी 2025, जनपद प्राथमिक शाला बिल्हा में शामिल किया जाएगा।
मॉक टेस्ट संभावित तारीख
7 दिसम्बर 2024
14 दिसम्बर 2024
21 दिसम्बर 2024
30 दिसम्बर 2024
फाइनल मॉक 4 जनवरी 2025
स्थान: जनपद प्राथमिक शाला बिल्हा
➡️ फाइनल मॉक टेस्ट 4 जनवरी 2025 के टॉप 10 बच्चें को आकर्षण पुरस्कार, उनके शिक्षको को पुरस्कार
➡️ अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा
➡️ सबसे ज्यादा बच्चे शामिल करने वाले सीएसी व विशेष सहयोगी को सम्मानित किया जाएगा
➡️ संकुल स्तर पर मॉक टेस्ट आयोजित करने वाले सभी सीएससी को सम्मानित किया जाएगा।
➡️ विकास खण्ड बिल्हा के वह सभी प्रधान पाठक जिन्होंने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कक्षा 6 वीं हेतु अपने विद्यालय के शत् प्रतिशत बच्चों का फॉर्म भरवाया है उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा।
➡️आप भी मदद कर सकते हैं – सम्पर्क सूत्र –
केशव वर्मा सीएसी कन्या बिल्हा 9926468168
सुनील कुमार पाण्डेय सीएसी तिफरा 8109649122
कलेश्वर साहू 7693081986
राजेश यादव 7987081321
संदीप दुबे सीएसी बिरकोना 9770696918
अजय साहू सीएसी करमा 8120052551
आयोजक: निःशुल्क कोचिंग “शिक्षा एक सेवा” टीम बिल्हा
