
लखनऊ. : लखनऊ विश्वविद्यालय ( LU ) कर्मचारी परिषद के महामंत्री डाक्टर संजय शुक्ला ने बताया विश्वविद्यालय के शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए वैक्सीनेशन कैम्प आगामी 25 एवं 26 जून को विश्वविद्यालय परिसर स्थित कल्याण मण्डप (सामुदायिक केंद्र) में लगेगा।
कैम्प 25 जून 2021 को प्रात: 10.30 बजे से प्रारम्भ होकर 26 जून 2021 को अपरान्ह तक चलेगा।
इस कैम्प में 18 वर्ष से ऊपर की उम्र के लोगों को प्रथम डोज लगाया जायेगा। इसके लिये साथ मे आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।
डाक्टर शुक्ला ने बताया कि जिन शिक्षकगण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को प्रथम डोज लग चुकी है और दूसरी डोज लेने का समय हो गया है, इसकी सूचना पूर्व में देने की कृपा करें। जिससे उक्त के सम्बंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात की सके.
