लखनऊ , 13 मई , उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का आज ( 13 मई ) सुबह लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया . उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के बाद सिविल हॉस्पिटल लखनऊ में भर्ती कराया गया था. प्रतीक यादव के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुःख व्यक्त किया है .
सबसे बड़े राजनीतिक यादव परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रतीक यादव राजनीतिक परिवार में जरूर थे लेकिन उन्होंने सियासत से हमेशा दूरी बनाए रखी और वह अपने व्यवसाय में व्यस्त रहे .हालांकि उनकी पत्नी अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष है और भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय नेताओं में से एक गिनी जाती है .
प्रतीक के सौतेले भाई अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं . अखिलेश यादव ने प्रतीक यादव के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है .समाजवादी पार्टी ने दुःख व्यक्त करते हुए प्रतीक यादव की पत्नी और उनके पारिवारिक सदस्यों को दुःख की इस घड़ी में सांत्वना दी है
आज सुबह ही उनके प्रतीक यादव के निधन की खबर फैलते ही समाजवादी पार्टी सहित उनके तमाम शुभचिंतकों में शोक की लहर व्याप्त हो गई . 37 वर्षीय प्रतीक यादव की असामयिक निधन के बाद शोक की लहर है . अब उनके शव का किंग मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करा जाएगा .
