- विद्या मंदिर गर्ल्स हाई स्कूल नरही, लखनऊ ( Vidya Mandir Girls High School, Narhi, Lucknow) को बडी़ ही सूझ बूझ के साथ किये गए संघर्ष के बदौलत बचा लिया स्कूल का अस्तित्व : डॉ जितेंद्र सिंह पटेल
लखनऊ , 11 जून , उ.प्र.माध्यमिक शिक्षक संघ ( पाण्डेय गुट ) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी की दृढ़ इच्छाशक्ति,अनुभव एवं सूझबूझ की रणनीति के फलस्वरुप सकारात्मक किए गए संघर्ष एवं प्रदेश महामंत्री आशीष सिंह का पूर्ण सहयोग और संगठन के संघर्ष का परिणाम है कि विद्या मंदिर गर्ल्स हाई स्कूल नरही, लखनऊ (Vidya Mandir Girls High School, Narhi, Lucknow ) का कब्जा पुन : वापस मिल गया है . अब छात्राओं की पढ़ाई बाधित नहीं होगी ,

पाण्डेय गुट के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने इस प्रकरण में बताया 5 जून को जब संगठन के पदाधिकारी संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ से इस संदर्भ में मिलने गए तो जे.डी प्रदीप कुमार सिंह ने एक बड़ी बात कही।आशातीत शब्दों से प्रेरणा देते हुए उन्होंने कहा अब आप लोग इस प्रकरण पर युद्ध स्तर लग जायें और आस्तियों का निवारणअधिनियम 1974-की धारा 5(1) में उल्लिखित प्रावधानों का बलपूर्वक प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन कराया गया और संघर्ष को अंतिम स्वरूप प्रदान किया गया.

(Vidya Mandir Girls High School, Narhi, Lucknow ) नियम और साक्ष्यों के आधार पर संगठन ने इसे बड़ी गंभीरता से लेते हुए संघर्ष का आह्वान किया। 6 जून को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जितेंद्र सिंह पटेल एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रदेश महामंत्री आशीष कुमार सिंह ,कोषाध्यक्ष नंदकुमार मिश्रा , मिथिलेश कुमार पाण्डेय , बच्चूलाल भारती, जे.के.यादव , सुरेंद्र पाल , नवल अवस्थी और अन्य जुझारू शिक्षक साथियों ने अपने उपस्थिति से एक हलचल पैदा कर दी। इस संघर्ष में संगठन की पूर्व उपाध्यक्ष एवं वर्तमान मे विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती संतोष रस्तोगी का सबको एकसाथ जोड़कर संघर्ष को अंतिम परिणाम तक पहुंचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है , आज उसी संघर्ष का तत्काल परिणाम दिखा है। ऐसा भान हुआ कि विरासत के संघर्ष की शैली अब वर्तमान में पुष्पित होने लगी है। नेतृत्वकर्ता कुशल हो तो परिणाम सकारात्मक आवश्यक होता है। संघर्ष में सम्मिलित सभी सम्मानित पदाधिकारी साथियों को बहुत-बहुत बधाई।
