- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद, लखनऊ ने कहा पुलिस ने नहीं किया सहयोग
लखनऊ, 11 जून, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद, लखनऊ के नेताओं के आन्दोलन से विद्या मंदिर गर्ल्स हाई स्कूल, नरही को माफियाओं से कब्जा मुक्त कारने में सफलता मिली है .इस विद्यालय पर लोगों ने कब्जा कर लिया था और इस मामले को अंत तक दबाए रखा गया . मामला प्रकाश में तब आया जा कब्जा हो गया और छात्राएं और टीचर्स आन्दोलन करने लगीं .
Vidya Mandir Girls High School, Narhi, Lucknow, : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा.आर.पी.मिश्र एवं जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि विद्या मंदिर गर्ल्स हाई स्कूल, नरही ( Vidya Mandir Girls High School, Narhi, Lucknow,) प्रकरण में एडीएम (नगर पूर्वी) के दिनांक 8 जून 2026 को विद्यालय को तत्काल खाली कराए जाने के आदेश के बावजूद पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार असहयोग किया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा पहले यह कहकर कब्जा नहीं दिलाया गया कि फोर्स के लिए निर्धारित शुल्क जमा किया जाना है जबकि उनसे कहा गया था कि लखनऊ इंटर कॉलेज के प्रकरण में एसीएम के आदेश के बाद वहां का ताला स्वयं पुलिस ने खुलवाया था और कोई शुल्क जमा नहीं किया गया था।
आज उसी पुलिस ने कहा कि सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय से फोर्स के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह विलम्ब इसलिए किया गया था क्योंकि विपक्षी को माननीय उच्च न्यायालय जाने का मौका मिल जाए। विपक्षी द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की गई किन्तु उनके पक्ष में कोई आदेश नहीं हुआ
ताला खुलवाने के लिए पहले पुलिस ने विद्यालय प्रबंधन को 10 जून को प्रातः 10:00 बजे का समय दिया था इसी के चलते प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा. आर.पी. मिश्र, जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, विद्यालय की प्रबंधिका सहित प्रबंध समिति के पदाधिकारी/सदस्यगण तथा अभिभावक गण पहुंच गए थे किंतु टालते टालते लगभग 1:30 बजे पुलिस बल विद्यालय पहुंचा और उसके बाद ताला खुलवाकर कार्यवाही की गई।
Vidya Mandir Girls High School, Narhi, Lucknow, : प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा. आर.पी. मिश्र और जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा ने संपूर्ण प्रकरण में लखनऊ के मीडिया के सहयोग को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी आवाज ने केंद्र सरकार तक को हिला दिया और इसीलिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश से विद्या मंदिर गर्ल्स हाई स्कूल नरही के प्रकरण के संबंध में आख्या मांगी गई है।
