नई दिल्ली , 20 जुलाई , विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अवध प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप सिंह को अब नई जिम्मेदारी के तहत बिहार-झारखंड का क्षेत्र सौंपा गया है। वे संगठन विस्तार और सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से इन दोनों राज्यों में विहिप की गतिविधियों का मार्गदर्शन करेंगे। विश्व हिंदू परिषद के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया संगठन विस्तार के लिहाज से ऐसा किया गया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री , राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक वर्तमान में संघ की योजना से विश्व हिंदू परिषद के अवध प्रांत ( VHP Awadh Prant | Lucknow ) के प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप को पटना क्षेत्र(बिहार, झारखंड) का क्षेत्र संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद नियुक्त किया गया है . दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद की केन्द्रीय बैठक में विजय प्रताप के अलावा कई और भी बदलाव किय्व गए है .
VHP Awadh Prant | Lucknow : संगठन में एक प्रचारक/पूर्णकालिक का केंद्र बदलना संगठन की एक पद्धति है . विहिप में सबसे कम उम्र में क्षेत्र संगठन मंत्री बने। अवध प्रान्त में विहिप के सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरने और संगठन का काम को विस्तार देने में विजय प्रताप ने बेहतर कार्य किया है ,
