लखनऊ , 20 जुलाई , बंगाल की खाड़ी में बने सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र के कमजोर पड़ने के साथ ही बंगाल की खाड़ी से मानसूनी प्रवाह बढ़ने के कारण बारिश हो रही है .
मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी द्रोणी के सक्रिय एवं मजबूत होकर अपनी सामान्य स्थिति के करीब श्री गंगानगर, रोहतक, हरदोई, वाराणसी, रांची एवं सागर द्वीप होते हुए उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक जाने से प्रदेश में बढ़ी मानसूनी सक्रियता के कारण व्यापक प्रादेशिक वर्षा के दृष्टिगत 22 जुलाई तक भारी से बहुत भारी वर्षा के ऑरेंज अलर्ट के उपरांत प्रदेश के कहीं-कहीं भारी वर्षा की येलो वार्निंग जारी की गई है|.
UP Monsoon Orange Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। लंबे समय तक सामान्य से कम बारिश झेलने के बाद अब प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में व्यापक वर्षा का दौर शुरू हो गया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने प्रदेश में 22 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कई जिलों में वज्रपात और तेज हवाओं की भी चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव तथा मानसूनी द्रोणी (मानसून ट्रफ) के दोबारा सक्रिय होकर अपनी सामान्य स्थिति के करीब आने से पूरे प्रदेश में मानसून मजबूत हुआ है। इसका असर अगले पांच से छह दिनों तक देखने को मिलेगा और प्रदेश के अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है।
ऑरेंज अलर्ट वाले जिले:
लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर और महराजगंज सहित राज्य के 50 से अधिक जिले इस भारी बारिश की चेतावनी के दायरे में हैं ।तापमान में गिरावट: मानसूनी सक्रियता के कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी ।
