- संघर्ष के प्रथम चरण में पांडेय गुट ने 31 जुलाई को DIOS कार्यालय पर धरने, प्रदर्शन की तैयारी में जुटें पदाधिकारी: डॉ जितेंद्र कुमार सिंह
- शिक्षक संपर्क अभियान में जुटें पदाधिकारी,जन जागरण कर कर आंदोलन के लिए करें शिक्षकों को करें प्रेरित : ओम प्रकाश त्रिपाठी
- प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पांडेय गुट सात अगस्त को करेगा विशाल धरना प्रदर्शन : ओ पी त्रिपाठी
लखनऊ, 20 जुलाई। शासन स्तर पर लंबित अपंनी पंद्रह सूत्रीय मांगों को लेकर आगामी 31 जुलाई को पांडेय गुट ने घोषित DIOS के कार्यालयों पर प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान आकृष्ट कर चेतावनी दिवस मनाने का एलान किया है।
यह जानकारी देते हुए संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ मे यह कार्यक्रम आगामी 7 अगस्त को आयोजित होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी संबोधित शासन स्तर पर लंबित न्ययोचित मांगो का ज्ञापन प्रदेश भर से जिला विद्यालय निरीक्ष कों के माध्यम से सूबे की योगी सरकार को प्रेषित किया जायेगा।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल ने प्रदेश के सभी पदाधिकारियों के नाम जारी एक अपील मे अभी से व्यापक दौरा कर लोगो को कार्यक्रम को सफल बनाने में सम्पर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि शासन के आदेशों का भी अलग अलग जिलों और मंडलों मे अधिकारियों द्वारा अलग अलग मानदण्ड अपना कर कहीं लाभ दिया गया तो कहीं शिक्षक पूरी तरह से वंचित रखे जा रहे हैं। जिस पर शिक्षक संघ ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है।

शिक्षक नेताओ ने बताया कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित मात्र दो तीन मंडलों मे वर्ष दो हजार के पूर्व के नियुक्त तदर्थ शिक्षकों को नियमित किये जाने की कार्यवाई बाधित है। अन्य बाकी मंडलों में यह मामला पूर्ण हो गया है। उसी प्रकार वर्ष 2023 से कार्यवाहक संस्था प्रधानों को पद का वेतन भुगतान भी अधिकारियों की मनमानी और स्वेच्छाचरिता की बलिवेदी पर भेट चढ़ गया है। कोर्ट के आदेश भी लगातार अनदेखी किया जा रहा है.

संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ पटेल, संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी, महामंत्री आशीष कुमार सिंह एवं संयुक्त मंत्री मिथिलेश कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षा अधिकारियों द्वारा सरकार एवं शासन की मंशा के विपरीत जारी आदेशों का पालन न कर शिक्ष कों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है और सभी जिलों और मंडलो के शिक्षकों पर जारी आदेशों का एक समान ही लागू करने की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया है।
उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों से विद्याल यों का सघन दौरा कर के शिक्षक समुदा य से व्यापक संपर्क जागरण अभियान कार्य क्रम में पूर्ण मनोयोग से जुट जाने का आह्वान किया है।
