गोरखपुर, 11 अप्रेल , उच्च शिक्षा विभाग के आदेश अनुपालन के क्रम में वीरबहादुर सिंह राजकीय महाविद्यालय कैंपियरगंज गोरखपुर (Veer Bahadur Singh Rajkeeya Mahavidyalaya Campierganj ) में आज 11 अप्रेल सभी महिला प्राध्यापकगण व कर्मचारीगण तथा छात्राओ द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम- प्रचार अभियान’ कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत एक मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया।

आज के कार्यक्रम में विशुद्ध रूप से नारी शक्ति की सहभागिता रही जिन्होंने महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना किया।आगामी दिनों में नारी शक्ति पदयात्रा कार्यक्रम की योजना पर भी चर्चा की गयी।

इस अवसर पर महाविद्यालय (Veer Bahadur Singh Rajkeeya Mahavidyalaya Campierganj ) के राजनीति विज्ञान की प्रोफेसर डा शैलजा अस्थाना,प्रभारी मिशन शक्ति एवं कार्यालय सहायक श्रीमती सरिता यादव का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम में प्रो जयप्रकाश, प्रोफेसर मनीष कुमार, डा किशोरनंद, बृजेश पांडेय सहित समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा। प्राचार्य डा रमेश चंद्र वर्मा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर प्रकाश डाला और सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
