कैंपियरगंज /गोरखपुर , 11 जुलाई , गोरखपुर जनपद के प्रतिष्ठित राजकीय महाविद्यालय वीरबहादुर सिंह राजकीय महाविद्यालय कैंपियरगंज गोरखपुर ( Veer Bahadur Singh Rajkeeya Mahavidyalaya Campierganj ) में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश कार्य चल रहा है जिसकी अंतिम तारीख 25 जुलाई 2026 है और दि 27 जुलाई 2026 से नवप्रवेशित छात्र छात्राओ का शिक्षण कार्य आरंभ हो जाएगा। कैंपियरगंज मुख्यालय से मात्र एक किमी पर स्थित इस महाविद्यालय ( Veer Bahadur Singh Rajkeeya Mahavidyalaya Campierganj Gorakhpur ) में कला,विज्ञान और वाणिज्य तीनों संकाय संचालित हैं, जिसमें क्रमशः बी ए, बी एससी,बी काम और एम काम पाठ्यक्रमों में गोरखपुर विश्वविद्यालय के दिशा निर्देशानुसार एवं उ प्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम शुल्क के आधार पर प्रवेश किया जाता है।

महाविद्यालय ( Veer Bahadur Singh Rajkeeya Mahavidyalaya Campierganj Gorakhpur ) में शिक्षण कार्य उ प्र लोक सेवा आयोग से चयनित विद्वान प्रोफेसरगण द्वारा किया जाता है। महाविद्यालय उच्च शिक्षा विभाग, उ प्र द्वारा प्रदत्त समस्त आधारभूत सुविधाओं व उपकरणों से समृद्ध है तथा छात्र और छात्राओ दोनों के शिक्षण के लिए यहां अनुकूल वातावरण उपलब्ध है। यह जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो रमेश चंद्र वर्मा ने दिया है। एम काम की गोरखपुर विश्वविद्यालय की परीक्षा में लगातार दो बार से इस महाविद्यालय की छात्राएं टॉप कर रही हैं।
छात्र छात्राओ के सर्वांगीण विकास के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना तथा रोवर्स रेंजर्स के विभिन्न कार्यक्रम चलाए जाते हैं और भातखंडे विश्वविद्यालय लखनऊ के सौजन्य से सांस्कृतिक क्लब का गठन कर छात्र छात्राओ को गीत संगीत में प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है।विभिन्न बाह्य संगठनों के सहयोग से व्यक्तित्व विकास कक्षाएं चलाई जा रही हैं तथा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया जाता है।
यह भी पढ़ें
