गोरखपुर . वीर बहादुर सिंह राजकीय महाविद्यालय कंपियरगंज ( Veer Bahadur Singh Rajkeeya Mahavidyalay Kampiyarganj )में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती (Pandit Deendayal Upadhyay jayanti )पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक फतेह बहादुर सिंह ने महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर सेवा संकल्प अभियान को प्रशस्त किया।

महाविद्यालय में मुख्य अतिथि के आगमन पर प्राचार्य प्रो० रमेश चन्द्र वर्मा ने अंगवस्त्रम और स्मृतिचिह्न अर्पित कर उनका अभिनंदन किया। छात्रा गीतांजलि ने सरस्वती वंदना और खुशबू सहानी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि कैम्पियरगंज क्षेत्र वृक्षों से आच्छादित है इसलिए यहाँ का तापमान कम रहता है और वातावरण भी स्वास्थ्यवर्धक है। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि भारत का पहला वानिकी विश्वविद्यालय कैम्पियरगंज क्षेत्र में स्थापित हो रहा है। यह इस क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनके समुचित उत्तर छात्र-छात्राओं ने दिये। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रशंसा की।

इसके पूर्व महाविद्यालय ( Veer Bahadur Singh Rajkeeya Mahavidyalay Kampiyarganj ) में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो० रमेश चन्द्र वर्मा ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय (Pandit Deendayal Upadhyay jayanti ) ने सबसे निचले स्तर पर जीवन यापन करनेवाले व्यक्तियों के कल्याण के लिए अंत्योदय का सिद्धांत दिया। उन्होंने (Pandit Deendayal Upadhyay jayanti ) अखिल विश्व के उत्थान हेतु एकात्म मानववाद की दार्शनिक व्याख्या की और इसी के अनुरूप अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा में लगा दिया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख अश्वनी जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि गणेश दत्त त्रिपाठी, प्रो० जयप्रकाश वर्मा, संतोष कुमार, डॉ० संजय गुप्त, डॉ० राजेश्वरी, किशोर नन्द, विकास कुमार सोनकर, योगेन्द्र नाथ मिश्र, जितेन्द्र कुमार चौरसिया, डॉ० सुमित कुमार गुप्ता, बृजेश पांडेय, सरिता यादव और शताधिक छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।
Trending Video
