रांची . अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् झारखण्ड प्रान्त ( ABVP Jharkhand ) के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के विश्वविद्यालयों में परीक्षा में देरी, सत्र विलंब, वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितता, घटती नामांकन सीटें और लंबित नियुक्तियों जैसे गंभीर विद्यार्थी हित के मुद्दों को लेकर राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष गंगवार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

गिरिडीह कॉलेज की अनियमितताओं से जुड़े दस्तावेज और साक्ष्य रखते हुए स्वतंत्र उच्चस्तरीय एवं समयबद्ध जांच की मांग की गई। साथ ही रांची विश्वविद्यालय सहित अन्य विश्वविद्यालयों की परीक्षा व्यवस्था, दुमका विश्वविद्यालय की समस्याओं, ग्रामीण महाविद्यालयों में UG एवं PG नामांकन और विश्वविद्यालयों में लंबित नियुक्तियों का विषय भी प्रमुखता से रखा गया।
