बरेली. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath ) आज 13 अक्तूबर को बरेली में पुलिस लाइन में ग्राम प्रहरियों से संवाद कर उनका मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने की घोषणा करेंगे। इसका 70 हजार चौकीदारों को लाभ मिलेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री (Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath ) बरेली क्लब मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे और शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी के समर्थन में शिक्षकों से सीधा संवाद भी करेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अपने बरेली दौरे से पहले सोशल मीडिया मंच एक्स पर उन्होंने (Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath ) लिखा सुरक्षित समाज, सशक्त गांव और अपराधमुक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने में ग्राम प्रहरियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज नाथ नगरी बरेली में पुलिस सहयोग एवं अपराध नियंत्रण में सराहनीय योगदान देने वाले प्रदेश के 68,000 ग्राम प्रहरियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन करूंगा।
