लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय मंत्रिमंडल (यूनियन कैबिनेट) द्वारा नए परिसीमन विधेयक (Delimitation Bill) और उससे जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कैबिनेट का आभार जताया है। उन्होंने राज्य के सभी 80 लोकसभा सांसदों से इस विधेयक का समर्थन करने की अपील की है।
