लखनऊ | अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंन्धु ने समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में शिक्षकों कर्मचारियों के सबसे प्रमुख मांग पुरानी पेंशन बहाली को रखने एवं सरकार आने पर लागू करने की वचनबद्धता के लिए संगठन द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का एवं समाजवादी पार्टी का आभार व्यक्त करती है। और हम उम्मीद करते हैं उत्तर प्रदेश देश का पांचवा राज्य होगा जहां पुनः पुरानी पेंशन बहाल होगी। पिछले कई वर्षों से अटेवा लगातार शिक्षकों, कर्मचारियों व अधिकारियों के पुरानी पेंशन के मुद्दे पर संघर्ष कर रहा है और प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक आंदोलन को तीव्र किया,जिसका परिणाम रहा कि चार राज्यो के अंदर पुरानी पेंशन बहाल हुई।उत्तर प्रदेश में विज्ञापन के आधार पर लोगों को लाभ मिला। अटेवा चाहता है कि सभी की पुरानी पेंशन बहाल हो इसके लिए संगठन लगातार संघर्षरत है अटेवा के संघर्ष का ही नतीजा है कि आज पुरानी पेंशन बहाली का विषय प्रमुख मुद्दा बना हुआ है।
प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने बताया कि अटेवा ने शिक्षकों , कर्मचारियों व युवाओं से संबंधित विषय पर विभिन्न राजनीतिक दलों को सुझाव और विचार दिये , जिसका सुखद परिणाम आ रहा है। अटेवा ने अपने सुझाव में पुरानी पेंशन की बहाली, निजीकरण की समाप्ति, आउटसोर्सिंग संविदा जैसी शोषणकारी व्यवस्था को बंद कर स्थायी भर्ती करने, शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य न करवाने एवं विभिन्न विभागों में लाखों रिक्त पदों को भरने की मांग रखी है।
संगठन के प्रदेश महामंत्री डॉ नीरजपति त्रिपाठी ने कहा कि ने अटेवा के संघर्षों की वजह से शिक्षकों,कर्मचारियों में आज एक उम्मीद जागी है और उसे आशा है कि हमारा बुढ़ापा पुरानी पेंशन से सुरक्षित हो जाएगा। इसके लिए उन्होंने खुशी जताई है और आभार व्यक्त किया। प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ.राजेश कुमार ने कहा कि अटेवा की तरफ से लगातार संघर्षों का नतीजा है कि आज चारों तरफ पुरानी पेंशन का मुद्दा छाया हुआ है। सभी लोग संगठन के साथ खड़े रहे और वह सुखद दिन भी आएगा जब सबका बुढ़ापा सुरक्षित होगा।