मनमानी ड्यूटी अधकांश माध्यमिक शिक्षकों से लगातार लगाए जानें से प्रभावित हो रहा शिक्षण एवं शैक्षिक कलेंडर- ओ पी त्रिपाठी- परीक्षा ओं में शिक्षक शिक्षिका ओं की पच्चीस तीस किलोमीटर दूर लगायी गयी ड्यूटी आपत्तिजनक- मिथिलेश कुमार पांडेय
लखनऊ , 02 सितम्बर , प्रशासन द्वारा शिक्षा विभाग पर लगातार दबाव बना कर माध्यमिक शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की अन्य विभागों की भर्ती हेतु आयोजित वाह्य परीक्षाओं में लगातार ड्यूटी लगाए जाने पर उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने कड़ी आपत्ति की है l संगठन के प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह पटेल, प्रादेशिक उपाध्यक्ष व संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी और मिथिलेश कुमार पांडेय प्रादेशिक संयुक्त मंत्री उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ ने आज यहाँ जारी अपने बयान मे कहा कि इस कार्य के चलते बोर्ड द्वारा जारी शैक्षिक कलेंडर के अनुरूप शिक्षण कार्य एवं निर्धारित पाठ्यक्रम बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है l यह कार्य अतिरिक्त रूप से शिक्षकों से लिया जाता है जबकि इस मुद्दे पर शिक्षण कार्य के अलावा शिक्षकों से अन्य कार्यों को लिए जाने पर अनेक बार न्यायालय ने रोक लगा दिया है तो फिर शिक्षकों से परिषदीय कार्यो के अतिरिक्त अन्य कार्य लिया जाना देश के भावी पीढी के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड तो है ही साथ ही साथ न्यायालय के आदेशों का भी खुला उल्लंघन् है l

शिक्षक नेताओ ने कहा कि शिक्षकों की ड्यूटी से प्रति परीक्षा कम से कम तीन दिन का निर्धारित शिक्षण कार्य प्रभावित होता है l बाद में परीक्षा परिणाम के लिए शिक्षकों को उत्तरदायी मानकर उनका हर तरह से उत्पीड़न किया जाता है l जिसके लिए वे उत्तरदायी नहीं है l वाह्य परीक्षा ओं में शिक्षकों की ड्यूटी अब जिला प्रशासन द्वारा सूची बद्ध कर तीस से चालीस किलोमीटर दूर तक लगायी जा रही है l ऐसी जगहों में जहाँ बिना अपने साधन के अलावा कोई अन्य साधन तक नहीं है, उन्हें समय पर पहुँचना पड़ता हैl इस प्रकार शिक्षक व शिक्षिका ओं मानसिक व आर्थिक शोषण करने पर पांडेय गुट ने बोर्ड के कार्यो के अतिरिक्त शिक्षक शिक्षिका ओं से अन्य कार्य लिए जाने की ओर मुख्यमंत्री उ प्र का व्यक्तिगत ध्यान आकर्षित किया है और उनसे उत्पीड़न पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की पुरजोर माँग की है l
