
प्रदेशीय पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता धरने में करेंगे प्रतिभाग। शिक्षा निदेशालय में प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरने अध्यक्ष - सुरेश कुमार त्रिपाठी एवं महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा ने शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ महेंद्र देव को पत्र लिख कर दी सूचना।
लखनऊ, 04 मई 2025 ,campussamachar.com, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने 28 मार्च, 2005 के पूर्व विज्ञापित पदों पर चयनित और 01 अप्रैल, 2005 के पश्चात कार्यभार ग्रहण करने वाले लखनऊ जनपद के शेष बचे 68 प्रकरणों सहित प्रदेश के अन्य जनपदों के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने के लिए की मांग की है . इस मांग के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी, महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा, प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र, प्रदेशीय मंत्री डा. आर.के. त्रिवेदी, लखनऊ के जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, जिलामंत्री महेश चंद्र एवं सदस्य राज्य परिषद विश्वजीत सिंह ने शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डा. महेंद्र सिंह मुलाकात की और शिक्षा निदेशक को पत्र सौंपा।
यह भी पढ़ें : UP Art News : ‘अरघान’…. विराट जीवन का मधुर संगीत ध्वनित होता है अरघान प्रदर्शनी में : पंकज चतुर्वेदी
ज्ञापन प्राप्त करने के पश्चात शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ महेंद्र देव ने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही पुरानी पेंशन के लिए प्रकरणों का निस्तारण कराया जाएगा। डा. आर.पी. मिश्र- प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता नरेंद्र कुमार वर्मा- महामंत्री, डा. आर.के. त्रिवेदी- प्रदेशीय मंत्री ने यह जानकारी दी है .
यह पत्र निदेशक को सौंपा गया है .

