
- बैठक में शाहजहांपुर के रहने वाले, संघ के समर्पित,कर्मठ कार्यकर्ता,आदर्श शिक्षक सन्तोष पाण्डेय जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रान्तीय उपाध्यक्ष जगदीश पाण्डेय पाण्डेय ने कहा कि सन्तोष पाण्डेय का निधन संघ के लिए अपूरणीय क्षति है।
गोरखपुर, 17 सितम्बर , उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ,पाण्डेय गुट, मण्डल गोरखपुर के शिक्षक पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक(शोक सभा) बैंक रोड, पादरी बाजार,गोरखपुर स्थित कैम्प कार्यालय पर प्रदेशीय उपाध्यक्ष जगदीश पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में शाहजहांपुर के रहने वाले,संघ के समर्पित,कर्मठ कार्यकर्ता,आदर्श शिक्षक सन्तोष पाण्डेय जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रान्तीय उपाध्यक्ष श्री पाण्डेय ने कहा कि सन्तोष पाण्डेय का निधन संघ के लिए अपुर्णीय क्षति है।उनकी कमी संघ को सदैव खलेगी।ऐसे संघनिष्ठ शिक्षक आज के समय में विरले ही हैं।उनका व्यक्तित्व हम सभी को प्रेरित करता रहेगा।हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, तथा उनके आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हैं।
शोकसभा को जनपद गोरखपुर के जिलाध्यक्ष दिलिप पाण्डेय,कुशीनगर के जिलाध्यक्ष साहित्यविद नन्दा पाण्डेय,देवरिया के जिलाध्यक्ष आनन्द शंकर उपाध्याय,महाराज गंज के जिलाध्यक्ष दिनेश पाण्डेय,मण्डल गोरखपुर के मण्डल अध्यक्ष प्रह्लाद केशरी,जिलामन्त्री डॉ0 संजय कुमार मिश्र,पूर्व जिलाध्यक्ष गोरखपुर जय प्रकाश शुक्ल,प्रदेशीय पदाधिकारी गंगेश्वर पाण्डेय,राधेश्याम श्रीवास्तव,प्रधानाचार्य ध्रुव जी गुप्ता,अशोक पाण्डेय सहित अन्य सदस्य गण ने अपनी शब्द श्रद्धांजलि अर्पित किए।इसके दृष्टिगत आगामी 16 सितम्बर के धरने को अग्रिम सूचना तक स्थगित किया गया। संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शिक्षक नेता संतोष पाण्डेय जी का विगत दिनों निधन हो गया था .
trending video
