लखीमपुर खीरी , 15 जून , लोक जनशक्ति पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अरविंद पासवान के निर्देश पर लोक जनशक्ति पार्टी लखीमपुर खीरी के जिला उपाध्यक्ष एवं निघासन विधानसभा के प्रत्याशी प्रमोद पांडेय के नेतृत्व में विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर 14 जून को खीमपुर चैरिटेबल ब्लड सेन्टर, राजापुर लखीमपुर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस परोपकारी कार्य में बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं और लोगों ने पहुंचकर रक्तदान किया और जीवन देने के संकल्प को दोहराया.
शिविर में आए स्थानीय लोगों ने लोजपा नेता प्रमोद पांडे की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रमोद पांडे सदा ही क्षेत्र के लोगों के विकास और उन्नति के लिए प्रयासरत है , यह रक्तदान शिविर उसी की कड़ी में आयोजित किया गया है और इससे खून के लिए परेशान होने वाले तमाम मरीज को राहत मिलेगी , उनकी जिंदगी बच सकती है ,

कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने प्रमोद पांडे का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और उन्हें इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी , स्थानीय लोगों ने कहा कि लोकप्रिय नेता प्रमोद पांडे हमेशा उनके सुख-दुख में साथ रहते हैं, इस विशेष शिविर में स्थानीय प्रशासन , स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और पदाधिकारी का उपस्थित रहे , रक्तदान शिविर में स्थानीय कर्मियों ने मेहनत और लगन के साथ रक्तदान शिविर का समापन किया , आयोजक प्रमोद पांडे की ओर से सभी को धन्यवाद दिया गया और भविष्य में इसी प्रकार के सहयोग की अपील भी की गई,
देखें video
