भिलाई , 15 जून , गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जुन देवजी हाउसिंग बोर्ड,औद्योगिक क्षेत्र,भिलाई में 01अप्रेल 2026 से अनवरत दो पालियों में संचालित होने वाले एक अनूठे समर कैंप के ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा संचालित किया जा रहा था।जिसका 14 जून 2026 रविवार को समापन किया गया।

जिसमें लगातार दो माह से सर्व समाज के बच्चों को गुरमुखी भाषा पढ़ने, लिखने,बोलने के साथ साथ गुरुबाणी एवं गुरुग्रंथ साहिब जी को पढ़ने के सही तरीके का ज्ञान दिया गया।जिसमें सिक्ख समाज के साथ अन्य सभी समाजों के इच्छुक बच्चों ने भी गुरमुखी पढ़ने, लिखने और बोलने,वाद्ययंत्र वादन,कीर्तन गायन के तरीके सीखे एवं गुरबाणी की सही व्याख्या को समझा।दो पालियों में चलने वाले निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर में लगभग 50 नौनिहालों एवं युवाओं के व्यक्तित्व विकास एवं अवकाश के सदुपयोग के अंतर्गत शारीरिक,मानसिक, आध्यात्मिक,व्यवहारिक सभी स्तरों पर लिखित, मौखिक,प्रायोगिक परीक्षा अलग अलग दल बनाकर प्रतियोगिता आयोजित की गई।प्रतियोगिता में विजयी दलों के विजेताओं को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।यह प्रशिक्षण शिविर समाज के कुशल प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण, सहयोग एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री गुरु अर्जुन देवजी हाउसिंग बोर्ड,औद्योगिक क्षेत्र के संयुक्त सौजन्य से संचालित किया गया।

इस अनूठे समर कैम्प प्रशिक्षण शिविर का मूल उद्देश्य अपने समाज के साथ साथ सर्व समाजों के नौनिहलों और युवाओं को समाज में फैल रही कुरूतियों से समाज में बढ़ रही आपराधिक प्रवृत्तियों, नशों,बुरे विचारों से दूर रखकर ग्रीष्मकालीन अवकाश का सदुपयोग कर स्वयं के व्यक्तित्व का विकास शारीरिक,मानसिक,आध्यात्मिक, व्यवहारिक सभी स्तरों पर करके एक आदर्श नागरिक बन आदर्श समाज को स्थापित करना था।कैम्प के समापन पर दल बनाकर गुरमुखी भाषा पढ़ने, लिखने,बोलने के साथ साथ गुरुबाणी एवं गुरुग्रंथ साहिब जी को पढ़ने के सही तरीके,कीर्तन गायन की तीन ग्रुप बनाकर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।जिसमें प्रथम स्थान पर खालसा ग्रुप के तनिष्का चौधरी ने प्रथम स्थान,द्वितीय स्थान नवनीत कौर ने द्वितीय स्थान,सहजप्रीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा साहिबजादा अजित सिंह ग्रुप के जगमीत सिंह, सहजप्रीत सिंह,तरनजीत सिंह एवं साहिबजादा जोरावर सिंह ग्रुप,साहिबजादा अजीत सिंह ग्रुप,साहिबजादा जुझार सिंह ग्रुप ने भी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।इस अवसर पर कमेटी की ओर सभी बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अनूठे समर कैम्प में अध्यक्ष जसबीर सिंह सैनी जी ने जानकारी दी कि समाज के कुशल प्रशिक्षक गुरुमुखी शिक्षक वीरदीप सिंह, कीर्तन शिक्षक गुरनाम सिंह, परमीत सिंह,मनजोत सिंह,नितनेम शिक्षक प्रीत सिंह सिंह जी द्वारा लगभग दो माह से भी अधिक समय तक बच्चों को विभिन्न स्तरों पर प्रशिक्षण दिया।गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जन देव साहिब जी की समस्त गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं गुरुद्वारे से जुड़ी समूह साध संगत ने प्रशिक्षणार्थियों एवं प्रशिक्षक को इस कैम्प के सफल आयोजन पर बधाई प्रेषित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।एवं भविष्य में भी इस तरह के प्रेरक आयोजन करने की कमेटी ने घोषणा की

