
समर कैंप के प्रस्तावित आयोजन अधिनियमों के प्रावधानों के सर्वथा विपरीत- ओम प्रकाश त्रिपाठी
समर कैंपो के आयोजनों का शिक्षक करें वहिष्कार – पांडेय गुट
लखनऊ, 16 मई ,campussamachar.com, उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ ( पांडेय गुट ) ने आगामी 21 मई से 10 जून तक शिक्षा विभाग द्वारा प्रस्तावित समर कैंपों के आयोजनों को असंवैधानिक करार देते हुए वहिष्कार किये जाने का एलान किया है। संघ के प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल ने इस मामले की ओर महा निदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा जी का व्यक्तिगत ध्यान आकर्षित करते हुए उनसे इस भयंकर गर्मी में इसे स्थगित करने की माँग की है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्यो को बहुत ही सोच समझ कर हमारे शिक्षाविदों ने शैक्षिक कार्यक्रमो को पहले से निर्धारित किया है। इसी को दृष्टिगत 21 मई से 30 जून तक ग्रीष्म कालीन अवकाश रखे जाने का शैक्षिक कलेंडर मे प्रावधान किया गया है।
उन्होंने कहा कि इसी कारण से शिक्षकों को वर्ष भर मे मात्र एक अर्जित अवकाश प्रवधानित है। पठन पाठन हेतु शैक्षिक वातावरण बहुत ही प्रभावी है. इसी के चलते जिला प्रशासन भीषण गर्मी एवं सर्दी के मद्देनज़र शिक्षण संस्थानों को बंद करते हैं। उन्होंने इस प्रकार के कार्यक्रम को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर शैक्षिक कलेंडर के अनुसार भविष्य में कार्य दिवसों मे ऐसे आयोजनों को आयोजित किये जाने की माँग की है. उन्होंने कहा कि जब तक स्थगित नहीं होता है तब तक शिक्षक इस असंवैधा निक फरमान का क़ाली पट्टी बाँध कर अपना विरोध जतायेगें. यह जानकारी ओम प्रकाश त्रिपाठी प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रवक्ता उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ ने दी है .
