
लखनऊ 24 फरवरी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडे गुट की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक 5 मार्च को गोरखपुर में होगी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेपुर की प्रादेशिक कार्य समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी 5 मार्च को एमपीसी आर्य कन्या इंटर कॉलेज गोरखपुर में प्रदेश अध्यक्ष अमर नाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
यह जानकारी संगठन मंत्री और संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने आज यहां जारी अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी है । संगठन प्रवक्ता त्रिपाठी ने बताया कि इस बैठक में पुरानी पेंशन बहाली, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण, चिकित्सा सुविधा एवं शिक्षण संस्थानों में रिक्त लगभग 40 हजार से अधिक पदों पर शिक्षकों की नियमित नियुक्ति कर पदों को भरे जाने के साथ-साथ रिक्त शिक्षणेत्तर पदों पर तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी पदों पर नियमित नियुक्तियों जैसे प्रमुख ज्वलंत मुद्दों को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा अप्रैल में प्रस्तावित गोरखपुर में प्रस्तावित महाधिवेशन की रूपरेखा व व्यापक विचार विमर्श किया जाएगा । इस अवसर पर अभी हाल ही में पांडे गुट की मूल धारा में विलीन हुए सभी सभी घटकों के पदाधिकारी एवं सदस्यगण प्रतिभाग करेंगे।
