
लखनऊ. UP Assembly Election 2022 -.उत्तर प्रदेश भारत स्काउट्स और गाइड्स के निर्देश पर सोमवार को लखनऊ जनपद के विभिन्न विद्यालय के स्काउट्स और गाइड्स राजधानी में शत प्रतिशत मतदान कराने के सकंल्प के साथ मतदाता जागरूकता रैली निकालेगे।
UP Assembly Election 2022 – मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार पाण्डेय क्वीन्स इण्टर कालेज, लालबाग लखनऊ में सोमवार को प्रात: 11 बजे हरी झण्डी दिखाकर रैली का शुभारम्भ करेगें। इस अवसर पर अध्यक्ष एवं जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ अमरकान्त सिंह, प्रादेशिक उपाध्यक्ष डॉ आरपी मिश्र, जिला मुख्यायुक्त डॉ जेपी मिश्र सहित जिला संस्था के पदाधिकारी प्रधानाचार्य एवं स्काउट मास्टर / गाइड कैप्टन उपस्थित रहेगें।
UP Assembly Election 2022 -रैली में प्रतिभागी हेतु स्काउट्स और गाइडस् अपने स्काउट मास्टर/ गाइड कैप्टन के साथ क्वीन्स इण्टर कालेज, लालबाग मैं प्रात: 10बजे तक पहुंचेंगे। रैली क्वींस इंटर कॉलेज लालबाग लखनऊ से बापू भवन के सामने से होते हुए विधान भवन के गेट नं0 8 के सामने से होते हुए गांधी प्रतिमा, हजरतगंज पर पहुंचेगी।
