

उनाव , 03 जुलाई, campussamachar.com जिले के मोहान विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर न0 17 मोहान के ग्राम भोगला में आज 03 जुलाई 2025 को अन्नू टंडन की उपस्थिति में P D A पंचायत कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा सचिव सिद्धेश्वर सिंह चौहान के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष अशोक सिंह चौहान गुड्डू ,जिला पंचायत सदस्य ब्रजपाल सिंह ( मंत्री) , जिला सचिव शिव सिंह चौहान ,वि0 स0 वरिष्ट उपाध्यक्ष संतराम यादव नि.राष्ट्रीय सचिव राहुल यादव,अल्प संख्यक विधानसभा अध्यक्ष मो0 वसीम ,तस्वर अली अशोक कुमार तिवारी ,विनोद कुमार यादव , श्रीमती अन्नु तिवारी , सुमन सिंह भोगला प्रधान प्रतिनिधि भाई विपिन रावत जी अमित शुक्ला जी,व अन्य समाजवादी कार्यकर्ता , पदाधिकारी व समर्थक उपस्थित रहे ।

साथ ही विधान सभा क्षेत्र में हुई अनेक दुखद घटनाओं में पहुंच कर पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाया तथा हर संभव मदद का आश्वासन दिया। तथा कई कार्यकर्ताओं के यहां पहुंच कर आम का लुफ्त उठाया ।

