

- समारोह अधिकारी प्रो जितेंद्र सिंह ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता की मुख्य प्रतियोगिता 25 जनवरी 2026 को सम्पन्न होगी। रंगोली प्रतियोगिता डॉ रचना श्रीवास्तव एवं मनीषा पाल के संयोजकत्व में सम्पन्न हुई
- निर्णायक मंडल में प्रो ममता शर्मा,प्रो शशिबाला एवं डॉ स्मिता सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
- इस प्रतियोगिता में 12 स्टूडेंट्स के 5 ग्रुप ने प्रतिभाग किया
गोंडा , 20 जनवरी , श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोण्डा में 19 जनवरी 2026 को युवा उत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत महाविद्यालय में क्विज, वाद विवाद एवं रंगोली प्रतियोगिता संपन्न हुई।समारोह अधिकारी प्रो जितेंद्र सिंह ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता की मुख्य प्रतियोगिता दिनांक 25 जनवरी 2026 को सम्पन्न होगी। रंगोली प्रतियोगिता डॉ रचना श्रीवास्तव एवं मनीषा पाल के संयोजकत्व में सम्पन्न हुई जिसके निर्णायक मंडल में प्रो ममता शर्मा,प्रो शशिबाला एवं डॉ स्मिता सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस प्रतियोगिता में 12 स्टूडेंट्स के 5 ग्रुप ने प्रतिभाग किया जिसमें प्रथम स्थान वर्षा तिवारी एवं शालिनी नाग (एम ए प्रथम सेमेस्टर भूगोल) ने प्राप्त किया जबकि द्वितीय स्थान लक्ष्मी देवी एवं गायत्री शर्मा( बी ए पंचम सेमेस्टर) वही तृतीय स्थान हर्षिता पांडे (बी एस सी पंचम सेमेस्टर) अंशिका श्रीवास्तव (एम ए फर्स्ट सेमेस्टर) अवंतिका जयसवाल (बी ए फर्स्ट सेमेस्टर) ने प्राप्त किया।

वही क्विज प्रतियोगिता डॉ परवेज़ आलम एवं योगेंद्र नाथ श्रीवास्तव के संयोजकत्व में सम्पन्न हुई । इसस्क्रीनिंग प्रतियोगिता में 70 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया जिसमें 10 प्रतिभागियों को मुख्य प्रतियोगिता के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया है जिसकी मुख्य प्रतियोगिता 25 जनवरी को सम्पन्न होगी। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ बैजनाथ पाल एवं डॉ अवधेश वर्मा की उपस्थिति सराहनीय रही।

जबकि वाद विवाद प्रतियोगिता महाविद्यालय के ललिता शास्त्री सभागार में सम्पन्न हुई जिसमें 20 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता के पक्ष में प्रथम स्थान भूमि दूबे एवं द्वितीय स्थान दीप्ति एवं तृतीय स्थान हर्ष कुमार साहू ने प्राप्त किया वही विपक्ष में प्रथम स्थान दृष्टि श्रीवास्तव,द्वितीय स्थान मिलिंद मिश्रा एवं तृतीय स्थान संदीप तिवारी ने प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो जयशंकर तिवारी एवं डॉ पुष्यमित्र मिश्र की उपस्थिति रही। वही इस प्रतियोगिता के संयोजक प्रो मंशाराम वर्मा एवं डॉ हरीश कुमार शुक्ल सह संयोजक रहे ।
समस्त प्रतियोगिता प्रभारी प्राचार्य प्रो बी पी सिंह के कुशल निर्देशन एवं गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुई। समस्त प्रतियोगिता में डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव, डॉ परवेज़ आलम, डॉ इला तिवारी एवं डॉ श्रवण कुमार की उपस्थिति सराहनीय रही। यह जानकारी प्रो.जय शंकर तिवारी मीडिया प्रभारी ने दी है .
trending video : BBAU Lucknow में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर बोलते प्रख्यात स्वदेशी चिन्तक कश्मीरी लाल जी
