लखनऊ। स्वाधीनता संग्राम, विभाजन विभीषिका, एवं राष्ट्ररक्षा में शहीद हुए ज्ञात -अज्ञात असंख्य क्रान्तिवीरों को गोमती तट स्थित शहीद स्मारक पर 10 अक्टूबर को सामूहिक तर्पण -श्रद्धार्पण कर ‘‘शहीद पितृ श्रद्धा नमन’ अनुष्ठान के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का आयोजन सुमंगलम सेवा साधना संस्थान ( Sumangalam Seva Sadhana Sansthan ) के राष्ट्रभक्ति जागृति अभियान के तहत कर्तव्या फाउण्डेशन, विश्व पुरोहित परिषद्, हमराह एक्स एनसीसी कैडेट सेवा संस्थान, जयति भारत परिवार एवं लक्ष्य भारत फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

विशिष्ट अतिथि अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परमिंदर सिंह ने कहा कि धार्मिक अधिकारों के लिए गुरुओं ने बलिदान दिया। जो देश इतिहास को भूल जाता है वो अपना वजूद खो देता है। ‘‘शहीद पितृ श्रद्धा नमन’’ देश भक्ति जागृति का आधार है। निहित स्वार्थों और आपसी वैमनस्यता को भुलाकर देश के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।
विश्ष्टि अतिथि राज्य ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्र ने कहा कि देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद पूजनीय हैं। शहीद वे महान आत्माएं हैं जिन्होंने अपने व्यक्तिगत जीवन, परिवार और सुखों को छोड़कर राष्ट्र की रक्षा, स्वतंत्रता और गौरव के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। ऐसे शहीदों का तर्पण करना, उनके प्रति हमारी कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक है।

सुमंगलम परिवार के सचिव साधक राजकुमार ने कहा कि जिन क्रान्तिकारियों ने अपना प्राणोत्सर्ग करके हमें आजादी दिलायी उनके सपनों का भारत बनाने के लिए हमें देश के लिए जीना चाहिए। तर्पण से आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा मिलता है। युवाओं के मन में शहीदों के प्रति आदर उत्पन्न कर यह एहसास दिलाता है कि बलिदानो के कारण ही हम स्वतंत्र और सुरक्षित है।
अध्यक्षता करते हुए भाजपा मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित ने कहा कि जिन क्रांतिवीरों की बलिदान की वजह से राष्ट्र जीवन सतत् आलोकित है, उन वीर सपूतों के त्याग, बलिदान व सर्मपण को नमन करना हमारा पुनीत कर्तव्य है। आज हम जिन ज्ञात-अज्ञात शहीद पितरों का श्रर्द्धापण कर रहे हैं। उनका आशीष हमें देश भक्ति और सद्भावना के क्षेत्र में आगे बढ़ायेगा।

कर्त्तव्या फाउंडेशन के अध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्रवाल ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि शहीद तर्पण का आयोजन समाज में राष्ट्रीय चेतना, एकता और समर्पण की भावना को प्रबल करता है, जो एक समृद्ध और सुरक्षित राष्ट्र के निर्माण के लिए अत्यावश्यक है।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए कर्तव्या फाउंडेशन के महासचिव डॉ हरनाम सिंह राष्ट्रभक्ति जागृत अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि यह शहीद पितरों को तर्पण-वंदन एवम श्रद्धार्पण से ही राष्ट्र भक्ति का भाव जगाकर युवाओ को देश के लिए सर्वस्व समर्पण का भाव जगाया जा सकता है। शहीदों के आदर्शों को अपनाकर जीवन को राष्ट्र और समाज के कल्याण के लिए समर्पित करें। शहीद पितरों के तर्पण-वन्दन एवं श्राद्ध के पीछे का भाव अपने पूर्वजो की कृतज्ञता के साथ माता-पिता और बड़ों का सम्मान करने की प्रवृत्ति जाग्रति है।
विश्व पुरोहित परिषद् के अध्यक्ष डॉ विपिन पाण्डेय ने वैदिक विधि से तर्पण कराते हुए कहा कि तर्पण से प्रसन्न शहीद पितरों के आशीष से ही देश में सुख-शान्ति एवं समृद्धि आयेगी। आज हम जिन ज्ञात-अज्ञात शहीद पितरों का श्रर्द्धापण कर रहे हैं।

सरिता म्यूजिकल ग्रुप द्वारा देश भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुती की गयी।भोजपुरी कवि कृष्णानंद राय ने अपनी गीतों के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर पर्यावरण संरक्षण की सीख दी गई। अनुष्ठान में प्रमुख रूप से हमराह एक्स एनसीसी कैडेट सेवा संस्थान के अध्यक्ष अजीत सिंह बागी, जयति भारत परिवार के रविंद्र नाथ विक्रांत रघुवंशी, एडवोकेट राम प्रताप सिंह, डॉ मनोज मिश्र, लक्ष्य भारत फाउंडेशन के अध्यक्ष इंजीनियर ए पी सिंह, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय गौड, लोक भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ब्रजेंद्र पाल, सह संगठन मंत्री गोपाल उपाध्याय, संपर्क प्रमुख श्रीकृष्ण चौधरी, सचिव सुभाष ओझा, भरता विकास परिषद के चार्टर्ड एकाउंटेंट पंकज अग्रवाल, राम हौसला सिंह, राजेश सिंह , दो अम्बरीश उपाध्याय, डॉ मोहन सिंह, रजनीश सोनकर, असुचित मोर्चा के महामंत्री परदेशी रविदास, धर्मेंद्र सिंह, नरेश पाल, विनीत यादव, सुनील यादव, सतीश पांडेय, राजेश सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित होकर कृतज्ञ भाव से शहीद क्रांतिवीरो को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर राष्ट्र के सुख-शान्ति-समृद्धि का संकल्प लिया।

शिया पी जी कालेज के एनसीसी कैडेट शिवम सिंह, जय कुमार, रवि शंकर, आयुष कुमार, अंकुशबसिंह, सुमित कुमार, कृष्ण गुप्ता, मोहम्मद वैश,अहमद हुसैन, विपिन कुमार, अक्षय प्रताप सिंह, नितिन यादव, अमित कुशवाहा, आदित्य कुमार मिश्रा एवं राज दीप द्वारा शहीदों को गार्ड ऑफ आनर के द्वारा क्रांतिवीरों को श्रद्धांजलि समर्पित किया गया।
