

- छात्र-छात्राओं द्वारा बहुत ही रूचिकर, वैज्ञानिक दृष्टिकोण से परिपूर्ण विद्वतापूर्ण प्रत्त्तुतीकरण किया गया। उपर्युक्त प्रस्तुतीकरण में विद्यालय के विज्ञान एवं गणित के शिक्षकों का अभूतपूर्व योगदान रहा।
- सभी गणमान्य अतिथियों ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रस्तुत किये गये प्रोजेक्ट एवं मॉडलों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनके छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
लखनऊ, 29 अगस्त , श्री योगेश्वर ऋषिकुल इण्टर कालेज, मेहदीगंज, लखनऊ ( Shri Yogeshwar Rishikul Inter College Lucknow( में आज दिनांक 29.08.2025 को विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ डा० आर० बी० सिंह, प्रधानाचार्य एम०के०एस०डी० इण्टर कालेज, लखनऊ, अनुराग मिश्रा, प्रवक्ता, जीव विज्ञान, डा० एस०के० मणि शुक्ल, प्रवक्ता, ज्योति गुप्ता, प्रवक्ता रसायन विज्ञान, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, प्रवक्ता, भौतिक विज्ञान, क्वींस ए० एस० इण्टर कालेज, लखनऊ, डी० बी० मिश्रा, से०नि० शिक्षक, के० के० सी० इण्टर कालेज, लखनऊ, शिशिर कुमार शिक्षक, एम०के०एस०वी० इण्टर कालेज, लखनऊ के साथ ही डा० प्रज्ञा मिश्रा, एसो०प्रो०, पं० दीनदयाल उपाध्याय महाविद्यालय, राजाजीपुरम, लखनऊ, डा० जी० के० मिश्रा, प्रधानाचार्य, श्री योगेश्वर ऋषिकुल इण्टर कालेज, लखनऊ, डा० आर० के० त्रिवेदी, प्रवक्ता, महेश कुमार सोनकर, प्रवक्ता आदि के द्वारा किया गया।
प्रदर्शनी का अवलोकन आये हुए सभी गणमान्य अतिथियों के साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य डा० जी० के० मिश्रा तथा विज्ञान एवं गणित के विद्यालय के विद्वान अध्यापक ओमेन्द्र कुमार, अखिलेश कुमार कमल, पुनीत प्रकाश, दीपक कुमार सिंह, विमल कुमार साहू अमन कुमार आदि ने किया। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान एवं गणित से सम्बन्धित प्रोजेक्ट एवं मॉडल प्रस्तुत किये गये। छात्र-छात्राओं द्वारा बहुत ही रूचिकर, वैज्ञानिक दृष्टिकोण से परिपूर्ण विद्वतापूर्ण प्रत्त्तुतीकरण किया गया। उपर्युक्त प्रस्तुतीकरण में विद्यालय के विज्ञान एवं गणित के शिक्षकों का अभूतपूर्व योगदान रहा।

आये हुए सभी गणमान्य अतिथियों ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रस्तुत किये गये प्रोजेक्ट एवं मॉडलों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनके छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डा० जी०के० मिश्रा ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया तथा छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने में विज्ञान का महत्वपूर्ण स्थान है। छात्र/छात्राएं देश का भविष्य हैं उक्त पीडी की देश को उच्चतम स्तर पर ले जाने में महत्ती भूमिका रहेगी। कार्यक्रम के अन्त में डा० आर० के० त्रिवेदी ने आये हुए सभी अतिथियों एवं विद्यालय के शिक्षक / शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
उक्त प्रदर्शनी में विद्यालय के प्रधानाचार्य डा० जी० के० मिश्रा साहित सभी शिक्षक / शिक्षणेत्तर कर्मचारियों-जा० आर० के० त्रिवेदी महेश कुमार सोनकर, आर० के० मिश्रा, उमा देवी साहू, उमाकान्त बाजपेयी, सुपर्णा रॉय, डा० कुमुद पाण्डेय, विश्वजीत सिंह, ओमेन्द्र कुमार, अखिलेश कुमार कमल, डा० जितेश कुमार सिंह, रजत मिश्रा, शिप्रा कनौजिया, पुनीत प्रकाश, प्रमिला शुक्ला, सुनीता तिवारी, सुनील कुमार श्रीवास्तय कृष्ण कुमार सक्सेना, पुष्पा सिंह, प्रदीप कुमार, जयकरन कुशवाहा, मनोज कुमार श्रीवास्तव, तारा चन्द, विमल कुमार साहू, दीपक कुमार सिंह आशीष कुमार साहू हेमा शुक्ला, राजकुमार वर्मा, सुरेन्द्र कुमार प्रजापति, हरी शंकर, विश्नू कश्यप, अनुराग मिश्र, स्वाती अवस्थी, वासु भानुक आदि ने सहयोग प्रदान किया।
