बिल्हा (बिलासपुर) –| सेवा संकल्प अभियान ( Seva Sankalp Abhiyan ) के अंतर्गत विकासखंड बिल्हा की शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेमरताल में शनिवार को बेगलेस डे के अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार कौशिक जी, विशिष्ट अतिथि डॉ. राघवेन्द्र सिंह जी, शाला प्रबंध समिति अध्यक्ष सतीश कुमार धीवर जी, उपप्राचार्य अनिल कुमार वर्मा जी, शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी एवं शिक्षक प्रदीप कुमार मुखर्जी जी मंचासीन रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा, प्रदीप कुमार मुखर्जी, सतीश कुमार धीवर, अनिल कुमार वर्मा एवं विद्यार्थियों ने सेवा संकल्प अभियान के तहत शाला प्रांगण की साफ-सफाई की। स्वास्थ्य जागरूकता सत्र में डॉ. राघवेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को दैनिक स्वच्छता, संतुलित आहार, हाथ धोने के महत्व और मौसमी बीमारियों से बचाव की विस्तृत जानकारी दी।

उद्बोधन में उपप्राचार्य अनिल कुमार वर्मा जी, डॉ. राघवेन्द्र सिंह जी एवं सतीश कुमार धीवर जी ने बच्चों को सेवा, अनुशासन और स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता पर सारगर्भित भाषण दिया। कक्षा 6वीं के विद्यार्थी ने सुंदर गीत प्रस्तुत किया और 20 तक पहाड़ा सुनाकर सबकी सराहना बटोरी। कार्यक्रम का सफल संचालन कीर्तन बंजारे जी ने किया व अंत में शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा ने आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें –
