

- विद्यालय के निदेशक डॉक्टर जेपी मिश्र और प्रधानाचार्य योगेंद्र मिश्र सहित सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पुष्पांजलि कर लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को याद किया .
लखनऊ, 01 नवम्बर , श्याम सुंदर जमुना दीन इंटर कॉलेज फैजुल्लागंज लखनऊ ( SSJD Inter college lucknow ) में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 में जयंती धूमधाम से मनाई गई . विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय( SSJD Inter college lucknow ) के निदेशक डॉक्टर जेपी मिश्र, विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र मिश्र सहित सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पुष्पांजलि कर लौहपुरुष को याद किया .
इस कार्यक्रम में विद्यालय ( SSJD Inter college lucknow ) के निदेशक डॉ जेपी मिश्र ने विद्यार्थियों को लौहपुरुष सरदार पटेल द्वारा देश की एकता और अखंडता के लिए किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी . उन्होंने कहा कि वास्तव में देश को एकसूत्र में पिरोने का काम सरदार वल्लभभाई पटेल ने किया था और आज भी इसलिए उन्हें हम श्रद्धा और आस्था के साथ याद कर रहे हैं .

उन्होंने विद्यार्थियों का आवाहन किया कि वह सरदार पटेल के बताए रास्ते पर चले ताकि देश और समाज के लिए कुछ अच्छा कर सके विद्यालय ( SSJD Inter college lucknow ) के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों को और विद्यार्थियों से प्रेरणा लेने के लिए कहा कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने-अपने कुछ गीत और कविताएं भी प्रस्तुत की.
