

लखनऊ, 19 नवम्बर , पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय,राजाजीपुरम, लखनऊ में प्राचार्य प्रोफेसर अखिलेश कुमार की अध्यक्षता एवं एनसीसी प्रभारी डॉक्टर नेहा जैन के संयोजन में योग,साधना एवं मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला का आयोजन किया गया .

19 UP गर्ल्स बटालियन से संबंध एनसीसी के कैडेट्स एवं महाविद्यालय की छात्राओं हेतु श्री सद्गुरु द्वारा स्थापित ईशा फाउंडेशन द्वारा विषय “ह्यूमन वेल बीइंग आफरिंग यूथ फॉर ट्रांसफार्मेशन ” पर एशाँगा कोमल जी ने विभिन्न योग क्रियाओं एवं गतिविधियों के माध्यम से साधना की महत्वता पर प्रकाश डाला. सुखी एवं आनंदमय जीवन हेतु इनर इंजीनियरिंग को कैसे विकसित किया जाए इस पर विस्तृत चर्चा की गई.
यह भी पढ़ें :lucknow school news : राजकीय हाईस्कूल बघौली गोसाईगंज में लगा कैरियर गाइडेंस मेला
इस कार्यक्रम में ईशा योग केंद्र लखनऊ इकाई से देवर्षी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे . कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों में प्रो. रीता श्रीवास्तव, डॉ विशाल वर्मा, डॉ. साधना सिंह यादव, डॉ.निशि मिश्रा आदि उपस्थित रहे.

