

- कार्यक्रम का उद्घाटन जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बहरौली लखनऊ के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा एवं जे पी वर्मा सेवानिवृत शिक्षक ने रिबन काटकर किया।
लखनऊ, 19 नवम्बर , राजकीय हाईस्कूल बघौली गोसाईगंज में करियर गाइडेंस मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बहरौली लखनऊ के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा एवं जे पी वर्मा सेवानिवृत शिक्षक ने रिबन काटकर किया। राजकीय हाईस्कूल करोरा की प्रधानाचार्या श्रीमती नमिता यादव एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या रिचा सिंह और डॉ वंदना ने दीप प्रज्वलन किया तथा विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

इसके पश्चात स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, राजकीय आई टी आई मोहनलालगंज, भारतीय नौसेना, बैंकिंग, शिक्षा विभाग आदि विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए विशेषज्ञों ने बच्चों का मार्गदर्शन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में अनिल वर्मा , प्रधानाचार्य जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज बहरौली, श्रीमती नमिता यादव, प्रधानाध्यापिका राजकीय हाईस्कूल करौरा, डॉ वंदना डॉ जयंत, डॉ शाहिदा, सी एच सी गोसाईगंज, गोपाल कृष्ण, यूनियन बैंक केवली, हिमांशु पांडेय मनोज यादव,श्रीमती स्वाति , थाना नगराम मुकेश कुमार राजकीय आई टी आई मोहनलालगंज, जे पी वर्मा सेवानिवृत शिक्षक तथा कवि ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

