लखनऊ , पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girls P.G. College, DDU ) में आज 10 अगस्त को एलुमनाई संगठन के पदाधिकारियों का चुनाव प्राचार्य प्रोफेसर शिवानी श्रीवास्तव की उपस्थिति में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार संचालित करने हेतु प्रोफेसर प्रीति वाजप्ये (चुनाव अधिकारी ), डॉ किरण सिंह(एलुमनाई प्रभारी) तथा महाविद्यालय ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girls P.G. College, DDU ) की एलुमनाई समिति के विभिन्न पदाधिकारी गणों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

चुनाव में 52 पूर्व छात्राओं ने भाग लिया तथा मतदान के माध्यम से अपने प्रतिनिधियों का चयन किया गया। जिसमें सुश्री अदिति सिंह (अध्यक्ष), सुश्री मनीषा अवस्थी (उपाध्याय), सुश्री अदिति यादव (सचिव), सुश्री अनमता मूवीन खान (संयुक्त सचिव) एवं सुश्री श्रेया सक्सेना (कोषाध्यक्ष) विजयी घोषित हुई। कार्यकारिणी सदस्यों से शांभवी और पल्लवी श्रीवास्तव (कला संकाय), इशिता दीक्षित तथा राशि (वाणिज्य संकाय), अपर्णा शर्मा और ज्योति (विज्ञान संकाय), उद्यमी के रूप में सुश्री इकरा, शोध/उच्च शिक्षा हेतु प्राची यादव और वैष्णवी तथा सोशल वर्क प्रतिनिधि के रूप में नंदिनी कनौजिया और रुकसार को सर्वसम्मति से नामित किया गया।

अध्यक्ष चुनी गई सुश्री अदिति सिंह लखनऊ के प्रतिष्ठित सिटी मोंटेसरी स्कूल में ‘मदर टीचर’ के रूप में अपनी सेवाएं दे रही है, कोषाध्यक्ष सुश्री श्रेया सक्सेना डिजिटल उद्यमिता की मिसाल पेश करते हुए अपना खुद का ऑनलाइन शॉपिंग ऐप चलाती हैं, जिससे वे प्रति माह लगभग ₹1 लाख से अधिक की कमाई कर रही हैं। सुश्री इकरा ‘कैंडल्स एंड गिफ्ट हैम्पर्स’ का अपना एक सफल स्टार्टअप चला रही है। प्राची यादव और वैष्णवी मेधावी छात्राएं वर्तमान में नेट-जेआरएफ (NET-JRF) क्वॉलिफाई है और यूपीएससी (UPSC) जैसी प्रतिष्ठित सिविल सेवा व सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं।
महाविद्यालय ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girls P.G. College, DDU ) की प्राचार्या प्रोफेसर शिवानी श्रीवास्तव ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि एलुमनाई संगठन संस्था की अमूल्य धरोहर है पूर्व छात्राओं के अनुभव, सहयोग एवं मार्गदर्शन से महाविद्यालय ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girls P.G. College, DDU ) निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा । वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर प्रियंका शर्मा और प्रोफेसर सुरंगमा यादव ने एलुमनाई संगठन के महत्व एवं पूर्व छात्राओं की सहभागिता को रेखांकित किया। डॉ स्मिता पांडेय तथा डॉ विशाल वर्मा ने चुनाव संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।
