लखनऊ । राजधानी लखनऊ में गोमती तट स्थित शहीद स्मारक पर शहीद पितृ श्रद्धा नमन के माध्यम से देश के ज्ञात-अज्ञात शहीद पितरों का तर्पण- श्रद्धार्पण की तैयारी बैठक सम्पन्न हुई।
तैयारी बैठक में सुमंगलम परिवार के सचिव साधक राजकुमार ने कहा कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वाधीनता संग्राम, विभाजन विभीषिका, एवं राष्ट्ररक्षा में शहीद हुए ज्ञात -अज्ञात असंख्य क्रान्तिवीरों को 10 अक्टूबर को प्रातः 11:30 बजे गोमती तट स्थित शहीद स्मारक पर सामूहिक तर्पण -श्रद्धार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस हेतु सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है और जिम्मेदारियां संबंधित कार्यकर्ताओं को प्रदान कर दी गई है।
कार्यक्रम का आयोजन सुमंगलम सेवा साधना संस्थान के राष्ट्रभक्ति जागृति अभियान के तहत कर्तव्या फाउण्डेशन, विश्व पुरोहित परिषद्, हमराह एक्स एनसीसी कैडेट सेवा संस्थान, जयति भारत परिवार एवं लक्ष्य भारत फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा।
कर्तव्या फाउंडेशन के महासचिव डॉ हरनाम सिंह राष्ट्रभक्ति जागृत अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि यह शहीद पितरों को तर्पण-वंदन एवम श्रद्धार्पण का कार्यक्रम विगत 21 वर्षों से हो रहा है। इस कार्यक्रम का हेतु युवाओं के राष्ट्रभक्ति जागृति कर अपने पूर्वजों और देश के प्रति कर्तव्यों की निर्वहन करना है।
इस तैयारी बैठक में विश्व पुरोहित परिषद के डॉ विपिन पांडेय, हमराह एक्स कैडेट एनसीसी के अजीत सिंह एवं राजदीप लक्ष्य भारत फाउंडेशन के इंजीनियर ए पी सिंह एवं जयति भारत परिवार के रविन्द्रनाथ सहित सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। यह जानकारी डॉ हरनाम सिंह महासचिव कर्त्तव्या फाउंडेशन ने दी है .
